spot_img

मधुबनी की बड़ी खबर…सांसद फैयाज अहमद के घर पर रेड से फूटा राजद कार्यकर्ताओं का आक्रोश, लगाए गो बैक ईडी और सीबीआई के नारे, CRPF के जवानों पर जमकर बरसाए पत्थर, वाहन के टूटे शीशे, कई जवान चोटिल फूंका पीएम मोदी और शाह का पुतला,

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
राज्यसभा सांसद डॉ फैयाज अहमद के मधुबनी आवास सहित कई ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसी की रेड
राजनीतिक जगत में आया भूचाल
डॉ. फैयाज अहमद वर्तमान में मधुबनी से राजद के टिकट पर राज्यसभा सांसद हैं
फोटो :सांसद डॉ फैयाज अहमद के घर के बाहर मौजूद सीआरपीएफ के जवान
फोटो:सांसद के आवास के बाहर आक्रोशित राजद नेता व कार्यकर्ता पीएम मोदी का पुतला फूंकते हुए

मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। राजद के मधुबनी से राज्यसभा सांसद सह बिस्फी के पूर्व विधायक डॉ. फैयाज अहमद के घर ईडी और सीबीआई एक साथ छापेमार कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, डॉ. फैयाज अहमद मधुबनी मेडिकल कॉलेज सहित मिथिला विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और मधुबनी के बड़े पब्लिक स्कूलों में शुमार इंडियन पब्लिक के मालिक हैं। फैयाज अहमद के मधुबनी सहित कई ठिकानों पर एक साथ चल रही सीबीआई और ईडी की छापेमारी से पूरे इलाके ही नहीं, राजनीतिक जगत में भी भूचाल आ गया है।

यह भी पढ़ें:  'अटल कला भवन' : मधुबनी को मिली ₹19.73 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 620 दर्शकों की आधुनिक ऑडिटोरियम | अब खुलेगी सांस्कृतिक विकास की नई राह!

जानकारी के अनुसार,जिला मुख्यालय के स्टेडियम रोड में राजद के राज्यसभा सदस्य डॉ. फैयाज अहमद के घर बुधवार सुबह आठ बजे सीबीआई की टीम ने छापेमारी की।बताया जाता है कि उस दौरान सांसद डॉ फैयाज अहमद अपने आवास पर ही थे।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व विधायक सह राज्यसभा के वर्तमान सांसद मधुबनी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. फैयाज अहमद के घर बुधवार की सुबह सीबीआई की टीम पहुंची और चारों बगल से घर को अपने घेरे में ले लिया। उस रास्ते से आम जनों के आने जाने पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया।आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की छापेमारी होने की सूचना दी गई है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

स्टेडियम रोड के चारों ओर गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। मुख्यालय के किसी भी पदाधिकारी की ओर से कुछ भी बताने से इनकार किया जा रहा है। वर्ष 2022 में डॉ. फैयाज को राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर राज्य सभा भेजा गया है। इनके यहां बुधवार की सुबह ईडी की टीम मुस्तैद हुई है ।मधुबनी की बड़ी खबर...सांसद फैयाज अहमद के घर पर रेड से फूटा राजद कार्यकर्ताओं का आक्रोश, लगाए गो बैक ईडी और सीबीआई के नारे, CRPF के जवानों पर जमकर बरसाए पत्थर, वाहन के टूटे शीशे, कई जवान चोटिल फूंका पीएम मोदी और शाह का पुतला,डा फैयाज के पास कई शिक्षण संस्थान हैं। मधुबनी मेडिकल कॉलेज, टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, इंडियन पब्लिक स्कूल के अतिरिक्त कई अन्य संस्थान राज्य सभा सांसद फैयाज अहमद के वर्तमान में चल रहे हैं। संस्थानों पर तथा निजी आवास पर छापेमारी जारी है।इस सड़क से किसी भी बाहरी व्यक्तियों का आने-जाने पर रोक लगा दिया गया है।

आवास के बाहर दूर में आम जनों की भीड़ है। लेकिन किसी भी व्यक्ति को फैयाज अहमद की आवास के भीतर गेट लग तक प्रवेश पर रोक लगी हुई है।कारण, बिहार में अभी-अभी महागठबंधन की सरकार बनी है और राजद उसकी मुख्य भूमिका में है।

यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

ऐसे में, दरभंगा के बहादुरपुर के पूर्व विधायक भोला यादव के बाद अब डॉ. फैयाज पर इस तरह की कार्रवाई को लोग कई एंगिल से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, 15 घंटे से ईडी और सीबीआई की छापेमारी लगातार जारी है। वहीं उनके आवास के बाहर राजद नेताओं का आक्रोश केंद्र सरकार के प्रति देखा जा रहा है।मधुबनी की बड़ी खबर...सांसद फैयाज अहमद के घर पर रेड से फूटा राजद कार्यकर्ताओं का आक्रोश, लगाए गो बैक ईडी और सीबीआई के नारे, CRPF के जवानों पर जमकर बरसाए पत्थर, वाहन के टूटे शीशे, कई जवान चोटिल फूंका पीएम मोदी और शाह का पुतला,आक्रोशित राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और ईडी और सीबीआई वापस जाओ की नारेबाजी करते देखे गए।सांसद फैयाज अहमद के घर 15 घंटे से जांच जारी है। इसी दौरान लोगों द्वारा सीआरपीएफ जवानों पर पत्थर बरसाया गया जिससे सीआरपीएफ की गाड़ी का शीशा टूट गया।

इस दौरान कुछ जवान भी घायल हो गए। जिसके बाद जवानों ने हवाई फायरिंग के लिए राइफल भी कॉक कर लिया।उसी दौरान डॉ फैयाज अहमद ने घर से बाहर निकल कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं सदर एसडीएम व एसडीपीओ भी उनके आवास के बाहर मौजूद दिखे जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है।समाचार प्रेषण तक ईडी और सीबीआई की रेड जारी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic