spot_img

बिहार में भीषण लू के बीच बरसी बारिश की बूंदें…मौसम अचानक बन गया आशिकाना…क्योंकि बिहार के कई इलाकों में टिप-टिप बरसा है पानी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में पिछले पंद्रह दिनों से लू चल रही है। पारा 43 डिग्री के पार है। वहीं, इस भीषण गर्मी (Bihar Heatwave Alert) के बाद लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद है जिसकी पहली झलक आज पटना में दिखी है।

- Advertisement -

पिछले दो दिनों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश (Bihar Rain Forecast) का अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

मंगलवार को पटना का मौसम अचानक बदल गया। आसमान में अनायास बादल छा गए और कुछ समय बाद मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Power Cut दरभंगा अलर्ट! अगले 10 दिन सुबह-दोपहर और रात में भी कटेगी 41 इलाकों में बिजली, कहीं आपका इलाका भी तो नहीं? | देखें पूरी लिस्ट

इससे लोगों को काफी राहत मिली। बीते एक सप्ताह से प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और इसी बीच ठंडी हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है।

हालांकि मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू और लहर का भी पूर्वानुमान जारी किया हुआ है, लेकिन इसी बीच सुबह के समय पटना में हल्की बारिश होने से मौसम थोड़ा ठंडा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime आपसी बंटवारे का विवाद-मारपीट और लूटपाट! 2 जानलेवा हमलावर गिरफ्तार

पटना के अलावा भोजपुर और अरवल में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग की मानें तो एक ट्रफ पूर्वी बिहार से छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक औसत समुद्र तल से 0।9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।

इसके प्रभाव से पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने और मंगलवार को कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश का भी पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में मुखिया ने SP की गाड़ी के पास खुद को लगाई आग! मचा हड़कंप

मौसम विभाग ने मंगलवार को रोहतास, चंपारण में हल्की वर्षा तो अररिया, सुपौल और खगड़िया में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। शेखपुरा, भागलपुर और बाका में लू का अलर्ट जारी किया है।

वहीं, पटना में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ कुछ देर हल्की बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है।

 हालांकि, मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलने की उम्मीद जताई थी, लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

सोमवार दोपहर को भी अचानक कुछ जिलों का मौसम बदल गया था। पटना, छपरा, बांका, जहानाबाद, बगहा में बादल छा गए थे। जहानाबाद में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना स्नातक सीट पर JDU की जीत!कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां.! नीरज कुमार ने अनंत सिंह को धो डाला!

Bihar Politics: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के नीरज कुमार की जीत लगभग तय है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के शीर्ष नेताओं को श्रेय दिया, वहीं विरोधी अनंत#BiharPolitics,#NeerajKumar,#PatnaElection

बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! 30 साल के ‘महाराथी’ की हुई हार, जानिए RJD का कौन जीता? क्या बोलीं -प्रियंका भारती

Bihar MLC Result: बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर 30 साल से MLC रहे भाजपा के नवल किशोर को राजद के डॉ. संजीव ने 1,057 वोटों से हराया।#BiharMLCResult,#BiharPolitics,#NawalKishore

गोपालगंज रेस्टोरेंट कैप्टन अनीश की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! BJP MLC पर FIR, मां बोली- बेटे को थप्पड़ मारा, मरवाकर फेंकने की धमकी दी

Bihar MLC Murder Case: गोपालगंज होटल कर्मचारी हत्याकांड में बड़ा मोड़। मृतक अनीश कुमार की मां ने होटल मालिक और भाजपा एमएलसी राजीव कुमार उर्फ गप्पू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके ब#BiharMLC,#GopalganjMurder,#BiharCrime

बिहार में अब खैर नहीं! ई-चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त, RC-DL सब होगा ब्लॉक!

Bihar E-challan: बिहार में लंबित ई-चालान और ट्रैफिक जुर्माने न भरने वाले वाहनों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने RC नवीकरण, स्वामित्व हस्तांतरण और DL पर रोक लगान#BiharEChallan,#TrafficRulesBihar,#RoadSafety