Rajouri Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देर रात कुदरत का कहर देखने को मिला। भीषण बारिश के बाद अचानक बादल फट गया, जिससे दरहाली नदी में भयंकर बाढ़ आ गई है। इस प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है, जहां दर्जनों वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए और कई घर जलमग्न हो गए।
रात करीब एक बजे शुरू हुई जोरदार बारिश के बाद पूरी रात बाढ़ का पानी कहर बरपाता रहा। राजौरी नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया, जिससे इसका पानी सीधे बेला कॉलोनी में घुस गया और पूरा क्षेत्र पानी में डूब गया। बेला बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गईं।






राजौरी में चारों तरफ तबाही का मंजर
बादल फटने और बाढ़ के कारण बेला इलाके में भयावह स्थिति बन गई है। बेला कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, स्थानीय कब्रिस्तान भी बाढ़ के पानी में बह गया, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। राजौरी नदी का जलस्तर बढ़ने से इसका पानी बेला कॉलोनी में प्रवेश कर गया, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया। बेला बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां पानी के इस अचानक और तेज बहाव में बह गईं।

कई अन्य इलाकों में भी भूस्खलन की खबरें सामने आई हैं, जिससे बचाव और राहत कार्यों में बाधा आ रही है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
वैष्णो देवी यात्रा भी हुई स्थगित
राजौरी में आई इस भीषण बाढ़ का असर जनजीवन पर पड़ा है। सुरक्षा कारणों और बिगड़ते मौसम को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इससे हजारों श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं, जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी-नालों के करीब न जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से कम से कम तीन महिलाओं समेत चार लोगों महिलाएं शामिल हैं) की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए।









