spot_img

जो रहा कभी सेना में कैप्टन, मारा कहां गया अपने ही घर में… रिटायर्ड आर्मी के जवान की हत्या…, वो भी महज इस वजह से, घर के पास…घात, गोली से थर्राया इलाका

spot_img
- Advertisement -

मुंगेर से बड़ी खबर है जहां महज दो फीट जमीन के लिए भूमाफिया अपराधियों ने सेना के रिटायर्ड जवान 51 वर्षीय संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

- Advertisement -

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव की है। मंगलवार की सुबह रिटायर्ड आर्मी जवान संजय कुमार उर्फ बबलू यादव बगीचे में शौच के लिए गए थे। पहले से घात लगाए अपराधियों ने मौका देखते ही उनपर फायरिंग कर दी, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

संजय कुमार के रूप में हुई है, जो साल 2019 में कैप्टन के पद रिटायर्ड करने के बाद मुंगेर के शंकरपुर में अपने परिवार के साथ खेतीबारी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आपके Darbhanga में बन रहा बिजली घर! लेकिन... क्या कभी पूरा होगा काम? 2025 का लक्ष्य, जून 2026 में शुरुआत, आखिर क्यों हुई इतनी देरी?

संजय सुबह कहीं के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बगीचे में पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है।

जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक शख्स से उनका रास्ते का विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जब संजय कुमार अपने घर का पीछे वाला गेट खोल आम के बगीचा के तरफ जा रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  70वीं BPSC का बड़ा धमाका: दरभंगा के 3 श्रम अधिकारी रातों-रात बने SDM और Tax Commissioner, जानें कैसे?

गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो संजय कुमार को मृत पाया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों की मानें तो उनके घर के पीछे रहने वाले लोगों ने इनकी जमीन के बीच से रास्ता बना लिया था। हालांकि, जवान पंद्रह फीट रास्ता देने को तैयार थे। पंचायत में इसका हल भी निकाला गया था। आशंका है कि इसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  NEET Re-Exam: क्या दूसरी बार भी लीक हुआ पेपर? NTA और PIB ने दी बड़ी जानकारी, छात्रों को किया सावधान!

वहीं, रिटायर्ड जवान के बड़े भाई राजेश यादव ने बताया गोली किसने मारी यह किसी को पता नहीं है। पुलिस ने घटना के पीछे पुराना विवाद बताया है। मामले की जांच चल रही है। शंकरपुर में हत्या के बाद तनाव नहीं हो, ऐसे में पुलिस बल को तैनात भी किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने रिटायर्ड सेना के जवान का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के छानबीन में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखनऊ में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भयावह आग, 15 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

Lucknow Fire: लखनऊ के अलीगंज में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग से 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रधानमंत्री ने आर्थिक मदद की घोषणा की, सीएम योगी ने दुख जताया।#LucknowFire,#UttarPradeshNews,#AliganjTragedy

राम-सीता और महादेव मंदिर : दरभंगा में भक्ति का सैलाब! 251 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, इस दिन होगी राम-सीता की मूर्ति स्थापना

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में नवनिर्मित सीताराम मंदिर में मूर्ति स्थापना से पहले 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर है, बुधवार#DarbhangaNews,#KalashYatra,#SitaramMandir

मासूमों पर भारी पड़ी शादी की खुशी! भागलपुर में हर्ष फायरिंग ने दो बच्चों को किया लहूलुहान, गांव में आक्रोश

Bihar Firing: भागलपुर के नवगछिया में शादी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग में दो मासूम बच्चे सौरभ और तुफान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों में#BiharFiring,#BhagalpurNews,#NaugachhiaCrime

दरभंगा फैज हत्याकांड : इंसाफ मंच ने मांगा इंसाफ, नौकरी, मुआवजा और कार्रवाई पर फूटा गुस्सा!

Darbhanga Crime News: दरभंगा में फैज अहमद की नृशंस हत्या के बाद जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। इंसाफ मंच ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर 20 लाख मुआवजे और पुलिस की कार्यशैली प#DarbhangaCrime,#InsaafManch,#BiharPolice