spot_img

बिहार में फिर बड़े स्तर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग, नगर निकायों में नए कार्यपालक पदाधिकारी, अनुसूइया बनीं होमगार्ड में DIG

spot_img
- Advertisement -

बिहार में ट्रांसफर व पोस्टिंग का दौर जारी है। राज्य सरकार ने 2006 बैच की आइपीएस अधिकारी एवं डीआइजी तकनीकी सेवाएं पद पर तैनात अनुसूइया रणसिंह साहू को डीआइजी सह उप महासमादेष्टा होमगार्ड व फायर ब्रिगेड बनाया है। वहीं,नगर निकायों में नये कार्यपालक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

- Advertisement -

वहीं, डीआइजी विशेष सशस्त्र बल केंद्रीय मंडल 2009 बैच के आइपीएस अधिकारी जयंत कांत को चंपारण में बेतिया रेंज का डीआइजी नियुक्त किया है।

- Advertisement -

इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं पुलिस मुख्यालय ने चार डीएसपी प्रतिनियुक्त किया है। रामपुकार सिंह को मोतिहारी सदर, सोनू कुमार राय को छपरा सदर, भास कुमार को रामनगर और प्रांजल को पटना जिला में तैनात किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gold Price Fall: सोने की चमक पड़ी फीकी! 3 साल की तेजी खत्म, क्या और सस्ता होगा गोल्ड?

राज्य के दो दर्जन से अधिक नगर निकायों में नये कार्यपालक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इनमें से 13 नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी हैं, जिनका चयन हाल ही में 66वीं बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा किया गया है।

अवनीश कुमार को अस्थावां, विकास को देव, मीनाक्षी को बिहारीगंज, निखिल कुमार को गड़हनी, रूपा को असरगंज, राजू रंजन को हाटा, शम्स रजा को गोरौल, देवर्षि रंजन को इमामगंज, भावना को मानसी, रवि को बरूराज, अभिसार को सौर बाजार और विशाल मोहन को मुसरीघरारी नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'अजीब' मिजाज! लू और आंधी-बारिश ने एक साथ किया Knock Knock, जानें अपने शहर का हाल

मनोज चौधरी को मुजफ्फरपुर नगर निगम, रामशीष शरण तिवारी को पटना नगर निगम और प्रथमा पुष्पांकर को भागलपुर नगर निगम के उपनगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गयी है।

इनके अलावा लक्ष्मण प्रसाद को बेतिया से चनपटिया, मनीष को बसंतपुर से सीवान, रविशंकर को कोईलवर से हिलसा, दीपक झा को फारबिसगंज से जंदाहा, दिनेश पुरी को टेकारी से अरवल, अनूपा कुमारी को अरवल से टेकारी, बबलू को कटिहार से शिवहर, सुनील को मधुबनी से बिहटा, अतिउर रहमान को जनकपुर रोड से बहादुरगंज, सूर्यानंद सिंह को बिक्रमगंज से हवेली खड़गपुर, संदीप कुमार को हिलसा से फारबिसगंज, रामविलास दास को बहादुरगंज से कोईलवर और मो ओसामा को मुजफ्फरपुर से परसा बाजार के कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें:  खान सर के खिलाफ पुलिस डायरी में 'बड़ा खुलासा', क्या अब बढ़ेंगी मुश्किलें? जमानत पर फैसला टला!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability

PMCH प्राचार्य की कुर्सी गई! ड्यूटी छोड़ निजी क्लीनिक में थे, मंत्री निशांत की छापेमारी में हुआ खुलासा, हटाया!

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को स्वास्थ्य मंत्री की छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया है। उन पर ड्यूटी के समय निजी क्लिनिक मे#PMCHPatna,#BiharHealth,#PatnaNews

Darbhanga LNMU: मिथिला विश्वविद्यालय में अब BBA, BCA और MBA की पढ़ाई, छात्रों के लिए नई सौगात!

Bihar Education: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है, जिसमें BBA, BCA, MBA और इंटीग्रेटेड B.Ed शामिल हैं।#BiharEducation,#LNMU,#NewCourses