spot_img

यूपी का घोसी उपचुनाव: सपा के सुधाकर सिंह जीते, 42 हजार से ज्यादा वोटों से बीजेपी के दारा सिंह चौहान हारे

spot_img
- Advertisement -

यूपी के घोसी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन को पहली जीत मिली है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 42 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

- Advertisement -

इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोसी की जनता और अपने उम्मीदवार को हार्दिक बधाई दी है। सपा उम्मीदवार की भारी बढ़त को देखते हुए पार्टी कार्यालय पर समर्थक जश्न मनाने लगे हैं।

- Advertisement -

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि घोसी में जनता की बड़ी सोच की जीत हुई है। ये सकारात्मक राजनीति की जीत है और साम्प्रदायिक नकारात्मक राजनीति की हार है। घोसी ने सिर्फ समाजवादी पार्टी के नहीं बल्कि ‘आईएनडीए गठबंधन’ के उम्मीदवार को जिताया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

और अब यही आने वाले कल का भी परिणाम होगा। ये भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों की भी जीत है। ये दलीय संकीर्ण विचारधारा और जाति बंधन से ऊपर से उठकर, उस उम्मीदवार की जीत है, जिसके काम करने की आशा है और नाकाम प्रत्याशी की पराजय है।

ये भाजपा की तोड़फोड़ और समाज को बांटने वाली नकारात्मक राजनीति की मुंहतोड़ हार है। ये झूठे-प्रचार और जुमलाजीवियों की पराजय है।

यह भी पढ़ें:  Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ' खतरा '

अखिलेश यादव ने कहा कि ये बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन-प्रशासन को करारा जवाब है। ये कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में है।

यह ‘गिरगिटी प्रत्याशियों को भी एक संदेश है कि जनता उनके असली रंग को पहचान गई है। ये दलबदल-घरबदल की सियासत करने वालों की हार है। यह भाजपा के अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला नतीजा है।

वहीं,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में जैसी परिणाम की अपेक्षा हम सब लोगों को थी राजनीतिक दृष्टि से वैसा परिणाम नहीं आया है। कहा कि हार के कारणों की समीक्षा कर जनसेवा के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के लोगों से पूछना चाहता हूं कि इस परिणाम के बाद क्या वे ईवीएम पर प्रश्न खड़ा करेंगे ? क्या वह सरकारी मशीनरी और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न खड़ा करेंगे ?

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जनादेश का मैं सम्मान करता हूं। घोसी विधासभा के सभी सम्मानित मतदाताओं का और चुनाव में जिनकी सहभागिता रही, सबका मैं धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि आगामी योजना का कार्यक्रम बनाकर जनता की सेवा के लिए जो भाजपा का संकल्प है सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर आगे बढ़ेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! मनरेगा खत्म, अब 125 दिन काम की गारंटी, ₹1.51 लाख करोड़ का बंपर बजट

Viksit Bharat Rojgar Yojana: भारत सरकार ने 'विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' अधिनियम 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामी#ViksitBharatRojgar,#GraminVikas,#EmploymentGuarantee

गज़ब! हैदराबाद में एक्सेंचर ने कर डाली ₹10,00,00,00,000 की डील, 10 लाख Sq Ft ऑफिस को लेकर क्या है पूरा मामला? जानिए खास बातें

Hyderabad Accenture: आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने हैदराबाद में 10 लाख वर्गफुट से अधिक ऑफिस स्पेस 10 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी।#HyderabadNews,#AccentureIndia,#CommercialRealEstate

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur