spot_img

IND v WI: विंडीज की पहली पारी 150 रन पर ढेर, Ashwin के 5 विकेट, Yashasvi Jaiswal चमके

spot_img
- Advertisement -

डोमिनिका टेस्ट का पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा। अश्विन के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर ढेर कर दिया। वहीं, नए उभरते यशस्वी जयसवाल ने भी पहले ही दिन अपना लोहा मनवा लिया।

- Advertisement -

अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन ने 24.3 ओवर में 60 रन देकर विंडीज के 5 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया। वहीं, लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने दूसरे छोर से अश्विन का साथ देते हुए 14 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। पेसर शार्दुल ठाकुर और मो. सिराज को एक एक सफलता मिली।

- Advertisement -

दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 80 रन बनाए। मेजबान विंडीज की पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से भारतीय टीम 70 रन पीछे है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  हंगामा है क्यों बरपा: MP CM Mohan Yadav सवालों के घेरे में, 137 प्लॉट, 168 एकड़ जमीन, 45 करोड़ का दावा! और फिर पीछे से पहुंचा ' विकास '

कप्तान रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। जायसवाल 73 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, रोहित शर्मा 65 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

अश्विन ने टेस्ट पारी में 33वीं बार 5 विकेट लिए और उन्होंने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में मिला कर) में 700 विकेट पूरे किए। वह अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।

यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

अश्विन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 271 मैच और 351 पारी में 702 विकेट हो गए हैं। इसमें से उन्होंने 479 विकेट टेस्ट में चटकाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू कर रहे एलिक अथानेज ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर अश्विन का पारी के चौथे शिकार बने।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

अश्विन ने दिन के शुरुआती सत्र में ने तेगनारायण चंद्रपॉल (12) और कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (20) को आउट किया तो वहीं तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे शार्दुल ठाकुर (15 रन पर एक विकेट) ने रेमोन रीफर (दो) को पदार्पण कर रहे विकेटकीपर इशान किशन के हाथों कैच कराया। जडेजा ने लंच के विश्राम से ठीक पहले जर्मेन ब्लैकवुड (14) को आउट किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! मनरेगा खत्म, अब 125 दिन काम की गारंटी, ₹1.51 लाख करोड़ का बंपर बजट

Viksit Bharat Rojgar Yojana: भारत सरकार ने 'विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)' अधिनियम 2025 को 1 जुलाई 2026 से लागू करने की अधिसूचना जारी की है। यह मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामी#ViksitBharatRojgar,#GraminVikas,#EmploymentGuarantee

गज़ब! हैदराबाद में एक्सेंचर ने कर डाली ₹10,00,00,00,000 की डील, 10 लाख Sq Ft ऑफिस को लेकर क्या है पूरा मामला? जानिए खास बातें

Hyderabad Accenture: आईटी दिग्गज एक्सेंचर ने हैदराबाद में 10 लाख वर्गफुट से अधिक ऑफिस स्पेस 10 साल के लिए लीज पर लिया है। कंपनी इस डील के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा किराया देगी।#HyderabadNews,#AccentureIndia,#CommercialRealEstate

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur