spot_img

बिहार में सरकार खोज रही आपके जमीन का खतियान, जल्द आपकी जमीन का सरकार कराएगी सर्वे, दरभंगा-मधुबनी समेत 18 जिलों में इसी महीनें से होगा सर्वे शुरू, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार सरकार अब आपकी जमीनों का सर्वे कराने जा रही है। इसके तहत बिहार में जमीन का नया सर्वे होगा। इस सर्वे के बाद सरकार की ओर से (In Bihar, the government is searching for the Khatian of your land) सभी जमीन मालिकों को नया नक्शा देने के साथ नया खतियान सरकार जारी करेगी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सर्वे का काम शिविर लगाकर किया जाएगा। वहीं, राजस्व कर्मियों के साथ सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनी सलाहकार और अमीन ही यह कार्य करेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इस शिविर और कार्यालय के लिए सामानों की खरीद का काम शुरू हो चुका है। विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यालय के लिए कुर्सी, टेबुल, अलमारी आदि की खरीद होगी। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के लिए आठ हजार की कीमत की टेबुल और पांच हजार की कुर्सी खरीदी जाएगी। इसके अलावे,कार्यालय के लिए चार हजार टेबल समेत तीन हजार कुर्सी खरीदी जाएगी। इसके अलावे अन्य संसाधनों की भी खरीद होगी।

राज्य में विशेष सर्वेकण एवं बंदोबस्त का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाना है़। पहले चरण में 20 जिलो में सर्वे का कार्य शुरू किया गया था। इन जिलो मे सर्वे का कार्य मंजिल के करीब पहुंचते ही सरकार ने बचे हुए 18 जिलाें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, भोजपुर, सारण, दरभंगा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, वैशाली, रोहतास, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, सीवान, गोपालगंज व नवादा मे भी विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त शुरू करने की घोषणा कर दी है़।

जनवरी से ही विशेष सर्वे एवं बंदोबस्त का दूसरा चरण शुरू करने के लिए 18 जिलों के डीएम को कहा गया है कि जिले मे बंदोबस्त कार्यालय स्वतंत्र रूप से चार कमरे और एक हॉल वाला बंदोबस्त कार्यालय बना लिया जाए।

बंदोबस्त कार्यालय को राजस्व संबंधी आंकड़ों को एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया गया है़। अंचल में कुल राजस्व ग्रामों की संख्या, कितने गांवों का खतियान उपलब्ध है़ कितने गांव का खतियान उपलब्ध नहीं है़ं।

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, बिहार की आबादी अधिक है और क्षेत्रफल कम। इसलिए हम लोगों ने तय किया कि जमीन का स्पेशल सर्वे होगा। स्पेशल सर्वे का काम पूरा हो जाने के बाद भूमि विवाद को लेकर होने वाले झगड़े कम हो जाएंगे। लोगों का भला होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Railway News ! बिहार में अब 13 साल में ही हटेंगे पुराने कोच, आपकी यात्रा होगी बेहद आरामदायक और सुरक्षित |...

Bihar Railway News: बिहार और पटना के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! रेलवे बोर्ड ने 13 साल पुराने कोचों को कंडम करने का फैसला लिया है। अब आपको मिलेंगी नई, सुरक्षित और आधुनिक ट्रेनें#BiharRailway,#IndianRailways,#NewCoaches

मुजफ्फरपुर में अंतर जिला बिजली तार चोर गिरोह के बड़े रैकेट का पर्दाफाश!1.6 KM लंबी रोटेशन लाइन के 600 KG तार के साथ चंपारण...

Muzaffarpur Police: मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक अंतरजिला बिजली तार चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 600 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।#MuzaffarpurPolice,#BiharCrime,#PowerTheft

दरभंगा NH-27 पर खौफनाक वारदात: लूट में फेल हुए तो बेखौफ बदमाशों ने पान व्यवसायी को गोली मारी

Darbhanga Crime: दरभंगा में बेखौफ बदमाशों ने एनएच-27 पर लूट की कोशिश में नाकाम होने पर एक 50 वर्षीय पान व्यवसायी बाला भगत को गोली मार दी। घायल व्यवसायी अस्पताल में भर्ती हैं, पु#DarbhangaCrime,#BiharNews,#PanVyavsayiShot

Jharkhand Naxalite Arrest बिहार -झारखंड -कई राज्यों का एक्टिव दुर्दांत…सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत! 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दबोचा गया

Jharkhand Naxalite Arrest: झारखंड में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे नक्सलवाद को गहरा झट#JharkhandNaxal,#MisirBesra,#CRPFoperation