सिंहवाड़ा, दरभंगा | भरवाड़ा बाजार में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। बीती रात चार दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया। तीन किराना दुकानों में पूरी तरह सेंधमारी हुई, जबकि एक भवन निर्माण सामग्री की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया।
चोरों की ‘प्लानिंग’ देख चौंक जाएंगे!…
चोरों ने अतरबेल-जाले पथ किनारे स्थित सिमना काली मंदिर के पास स्थित चार दुकानों के शटर और ताले तोड़ डाले।
🔥 आज की सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें1
Darbhanga News Update दरभंगा में काउंटिंग के बीच बड़ा बवाल! NDA और RJD में भिड़ंत| RJD बोला -‘सरकार के दबाव में धांधली’ | पढ़िए -DM Kaushal का बड़ा एक्शन! क्या बताया SDPO राजीव कुमार ने2
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के नतीजे आए, भाजपा ने बाजी मारी, निर्दलियों ने भी सबको चौंकाया! | देखें पूरी लिस्ट3
BIHAR में खौफनाक ISI साजिश का पर्दाफाश! महज ₹500 के लिए पाकिस्तानी एजेंटों को OTP देते थे दो युवक, विजयवाड़ा से खुला नेटवर्क | पढ़िए – देश की सुरक्षा -मोतिहारी और रक्सौल4
Bihar Politics बिहार में 11 साल पुरानी दुश्मनी का बदला! एक जीत और OUT | पढ़िए ‘बाभन का बैर बारह बरस तक नहीं मिटता’5
बिहार में BJP ने छेड़ा ‘लोकतंत्र बचाओ’ महाअभियान, CM Samrat ने विपक्ष को घेरा; जानें क्या है SIR मुद्दा? | जय बिहार6
देश का नाम रोशन करने वाले नीरज यादव ने की खुदकुशी ! 3 गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट ने दी जान! ‘डोपिंग सस्पेंशन’ की पीड़ा और घर में मिली लाशहर हर महादेव गल्ला भंडार, मा राम कुमारी इंटरप्राइजेज (पतंजलि होलसेल), और एक अन्य किराना स्टोर में घुसकर करीब ₹4 लाख से अधिक का माल और नकदी चोरी की गई।
एक भवन निर्माण सामग्री दुकान में चोरी की कोशिश की गई, लेकिन बड़ी क्षति नहीं हो सकी।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर, फिर पीछे से सीढ़ी के रास्ते नीचे उतरकर चोरों ने दुकान में घुसपैठ की।
चोरों ने घी, चायपत्ती, केसर, तेल, कर्पूर, हींग, और दवाइयों के साथ ₹10,000 नकद भी ले गए।
पतंजलि स्टोर के संचालक अनिल कुमार के अनुसार, चोरी में दो लाख रुपए से अधिक के सामान की क्षति हुई है।
किराना दुकान से ₹25,000 नकद व CCTV सिस्टम चोरी
अशोक ठाकुर की दुकान में चोरों ने 14 फीट ऊंची दीवार के सहारे चढ़कर चदरा काटकर प्रवेश किया।
दुकान से पूरी CCTV प्रणाली, टॉर्च, बैटरी, बिस्कुट और नकद मिलाकर ₹25,000 से अधिक की चोरी हुई।
CCTV कैमरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे घटना की फुटेज नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची, टॉर्च बरामद
सूचना पर पुअनि विक्रांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांच शुरू की गई।
एक टॉर्च बरामद की गई है, जिसे पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त किया है।
दुकानदार अब स्टॉक लिस्ट के आधार पर चोरी का आकलन कर रहे हैं।

















