spot_img

Madhubani चतुर्भुज पिपराही डकैती कांड का पर्दाफाश, लाइनर गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: उद्भेदन: चतुर्भुज पिपराही डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा,कैती कांड में शामिल सभी अपराधकर्मियों का हुआ खुलासा, डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, पैसे बंटवारे को लेकर एक डकैत की कर दी गयी थी हत्या, फोटो :लौकहा थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी देतीं फुलपरास एसडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। खुटौना चतुर्भुज पिपराही के डकैती कांड के उद्भेदन में लौकहा थाना में प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने जानकारी देते हुए बताया लौकहा थाना क्षेत्र के चतुर्भुज पिपराही में बीते 19 जून की देर रात 15-20 की संख्या आए डकैतों ने शंभू नारायण यादव के पुत्र आनंद कुमार के यहां डकैती की थी।

- Advertisement -

इसमें डकैतों ने वादी आनंद कुमार के घर से 35 हजार रूपए नगद व आठ भर सोने के आभूषण तथा उनके फरीक चंद्रकांत मांझी के घर से 35 हजार रूपए नगद लूट ले गए थे। साथ ही आनंद कुमार एवं उसके पुत्र प्रियेश कुमार तथा भतीजा अमित कुमार के साथ डकैतों ने निर्मम तरीके से मारपीट भी की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  89 CO और 6 भू-अर्जन अधिकारियों का अचानक तबादला! बिहार में फिर चला ट्रांसफर एक्सप्रेस, देखें लिस्ट

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने स्पेशल टीम गठित किया था जिसमें फुलपरास पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल, खुटौना थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, नरहिया ओपी थानाध्यक्ष सुनील झा, लौकहा थाना के पीएसआई चंदन कुमार तथा तकनीकी शाखा से अजित कुमार सिंह, सुरेश कुमार एवं इम्पू कुमारी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  गया सेंट्रल जेल में गांजा, लापरवाही! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

घटना के बाद वादी आनंद कुमार ने अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध लौकहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कांड संख्या 162/23 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया था।

घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी तथा कांड में लूटे गये सामानों की बरामदगी के लिए लगातार जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। विशेष छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान से घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाते हुए रविवार को घटना का सफल उद्भेदन किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

तकनीकी सेल की मदद से घटना को अंजाम देने में मुख्य भूमिका निभाने वाले कुंजबेलही निवासी अशोक कुमार पंडित को थाना क्षेत्र के 16-आरडी से गिरफ्तार किया गया। वहीं पूछताछ के क्रम लाइनर के तौर पर अपनी संलिप्तता की बात को कबूल करते हुए कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों का भी खुलासा किया है।

इनमें अटरी निवासी विकास कुमार साह, धर्मपुर निवासी सुरेन्द्र यादव, निर्मली निवासी मनोज साह, निर्मली निवासी दिलीप साह, बेलमोहन निवासी सिगुल पासवान, नेपाल निवासी शक्ति पासवान तथा अन्य 15-20 के होने का जिक्र किया है।

इसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम द्वारा लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं बीते 23 जून को पैसे के बंटवारे को लेकर अटरी निवासी डकैत विकास कुमार साह की आपसी रंजिश के तहत अंधरामठ थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई गयी थी। इसको लेकर कांड दर्ज कर अलग से अनुसंधान किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गया सेंट्रल जेल में गांजा, लापरवाही! डिप्टी सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

Bihar Jail Suspension: बिहार के गया सेंट्रल जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट सुदर्शन प्रसाद सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सम्राट सरकार ने अपराधियों से सांठगांठ और ड्यूटी में लापरवाही के आ#BiharNews,#GayaJail,#SamratSarkar

लोग कहते हैं मैं शराबी हूं: बिहार शराबबंदी पर हाईकोर्ट के चौंकाने वाले फैसले से उड़ी नींद! अब, हजारों गिरफ्तारियों का क्या होगा?

Bihar Liquor Ban: पटना हाईकोर्ट ने बिहार में शराबबंदी को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा कि सिर्फ ब्रेथ एनालाइजर रिपोर्ट के आधार पर किसी को शराब पीने का दोषी नहीं ठहराय#BiharLiquorBan,#PatnaHighCourt,#BreathalyzerTest

बेगूसराय में बड़ा हादसा: नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत, 3 घंटे बाद मिले शव!

Begusarai Drowning: बेगूसराय के वनद्वार पत्थर घाट पर नहाने गए दो किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने 3 घंटे बाद शव निकाले, परिवारों में मातम पसरा है।#BegusaraiNews,#BiharTragedy,#DrowningAccident

‘ मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो’ Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

Bihar Murder: फरीदाबाद में मुजफ्फरपुर की 6 माह की गर्भवती नेहा कुमारी की उसके पति अमित गुप्ता ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने चाचा को फोन कर हत्या की बात कबूली और फरार हो#BiharMurder,#FaridabadCrime,#DomesticViolence