spot_img

Bihar की शिक्षा व्यवस्था पर 11 हजार कर्मियों के साथ KK का बड़ा ब्लास्ट, एक साथ, 68000 स्कूलों का रिकार्ड तोड़ निरीक्षण, वेतन रोक…

अगर, यूं ही चलता रहा, तय है, बिहार की शिक्षा के स्लैट से कालिख मिट जाएंगें, सलाम है, ऐसे जाबांजी को... केके पाठक...

spot_img
- Advertisement -
बिहार की शिक्षा व्यवस्था में ऐसा कभी नहीं हुआ। एक दिन में 68000 स्कूलों का निरीक्षण। यह केके पाठक का शिक्षा व्यवस्था सुधारने वाला बड़ा ब्लास्ट है। कहना नहीं चाहिए, मगर सच्चाई यही रही है ऐसे अधिकारी एक जगह, एक पद पर ज्यादा दिनों तक टिकते नहीं, मगर अगर उन्हें काम की स्वतंत्रता मिले तो ऐसे ही रिकार्ड बनेंगे। जो बना है। देश स्तर पर।

केके पाठक ने निसंदेह शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की हर कोशिश शुरू की है, जरूरत है उन्हें सहयोग की। मगर, ग्यारह हजार कर्मियों की फौज लेकर जिस तरीके उन्होंने निरीक्षण कार्य को अंजाम दिया है। काबिल-ए-तारीफ है। इतना ही नहीं, दो स्कूलों के शिक्षकों समेत पूरे स्टाफ के वेतन पर रोक लगाते हुए शिक्षा विभाग और उसके सहयोगी विभागों के पदाधिकारियों को भी सकते में डाल दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, एक साथ 68 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों का निरीक्षण अपने आप बिहार में एक रिकार्ड है। शिक्षा विभाग और उसके सहयोगी विभागों के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अगुवाई में ताबड़तोड़ स्कूलों का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

पटना और जहानाबाद के छह स्कूलों का निरीक्षण तो स्वंय केके पाठक ने किया। इसमें 4 पटना जिले के थे तो दो स्कूल जहानाबाद के। इस दौरान एक साथ 68 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

स्कूलों का इतना बड़ा निरीक्षण बिहार ही नहीं पूरे देश का रिकार्ड है। निरीक्षण में ग्यारह हजार से अधिक कर्मचारी एवं पदाधिकारी शामिल हुए। निरीक्षण की कमान खुद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने संभाली।

उन्होंने पटना और जहानाबाद जिलों के कुल छह स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें चार पटना जिले में और दो स्कूल जहानाबाद के रहे। पटना जिले के दो स्कूलों में मिली अव्यवस्था से नाराज पाठक ने दो स्कूलों के समूचे स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश जारी किये।

जानकारी के मुताबिक पटना जिले के क्षेत्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर और राजकीय बालिक उच्च विद्यालय अजीम चक के शिक्षक समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

दरअसल. उच्च माध्यमिक फतेहपुर में नामांकित 954 छात्र-छात्राओं में मात्र 314 छात्र उपस्थित थे। स्कूल के कंप्यूटर कक्ष में भी काफी गंदगी देखने को मिली। साथ ही शौचालय में भी गंदगी दिखी। साथ ही लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं थी। हैरत की बात यह कि स्कूल के विकास कोष में 15.11 लाख और छात्र कोष में 8.12 लाख होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं की कमी पायी गयी।

वहीं, अजीमचक के राजकीय बालिक उच्च विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस स्कूल में नामांकित कुल 92 में से मात्र 22 छात्र ही उपस्थित थे। प्रयोगशाला में धूल जमी हुई थी। कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं हो रहा था। शौचालय में भी साफ-सफाई नहीं दिखी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar