मुख्य बातें : डीएम प्रणव कुमार ने दिए कई निर्देश, बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध को लेकर टास्क फोर्स लेगा एक्शन,मिलेंगी बच्चों को तत्काल राशि
दीपक कुमार, मुजफ्फरपुर। जिलें में बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध विनियमन के लिए टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई।






बैठक में श्रम अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक नौ बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। इसमें चार बच्चों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया है।
भौतिक सत्यापन में रेस्क्यू के बाद बच्चों की भौतिक स्थिति और संबंधित दस्तावेज को सत्यापित किया जाता है। इसके बाद 25000 रुपए की राशि प्रदान की जाती है।
जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने निर्देश दिया कि पूर्व में भी बच्चें रेस्क्यू किये गये हैं। उनकी राशि का लाभ और सीएलटीएस में अविलंब अपलोड करें। रेस्क्यू के बाद तत्काल 3000 रुपए की राशि भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार रेस्क्यू किये गये बच्चों का लगातार फाॅलोअप करने का निर्देश दिया। प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि 31 जुलाई से पहले संबंधित सदस्यों और गैर सरकारी सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक कराएं।
पंचायत स्तर पर सभी एलईओ सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों के साथ प्रत्येक प्रखंड में कम से कम पांच पंचायतों में 15 अगस्त से पूर्व बैठक करें।








