spot_img

Madhubani में सास-बहू कर रही काना-फुसी, और इसी बैलून से 2025 तक बिहार का प्रजनन दर पहुंचेगा@ 2.1 तक

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: सास-बहू व बेटी सम्मेलन में दी गयी परिवार नियोजन की जानकारी, स्थायी व अस्थायी साधनों पर हुई चर्चा, बैलून के माध्यम से सास -बहू को किया गया जागरूक, परिवार नियोजन पर अलख जगाने की नई पहल

- Advertisement -

समीर कुमार मिश्रा, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। परिवार नियोजन पर अलख जगाने की नई पहल की गयी है। सास एवं बहू के माध्यम से परिवार नियोजन पर जागरूकता फैलाई जा रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में सास-बहू, बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आने वाली सास-बहू की जोड़ियों को परिवार नियोजन के स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी गयी। वहीं, साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

- Advertisement -

सास-बहू सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से सास-बहू की जोड़ियों के साथ खेल-खेला गया। इसमें सास-बहू की जोड़ियों ने काना-फूसी की। इसके माध्यम से यह संदेश दिया जाता है कि काना-फूसी व परिवार नियोजन के बारे में अफवाहों पर ध्यान न दें। बल्कि आशा या एएनएम के द्वारा बताये गये परिवार नियोजन के साधनों का इस्तेमाल करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

परिवार नियोजन के इन साधनों पर हुई चर्चा सम्मेलन में परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी गयी। स्थायी साधनों में महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी एवं अस्थायी साधनों में कॉपर टी, गर्भ-निरोधक गोली(माला-एम एवं माला-एन), कंडोम एवं इमरजेंसी कंट्रासेपटीव पिल्स के बारे में विस्तार से बताया गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास ने कहा कि नवीन गर्भनिरोधक ‘अंतरा एवं ‘छाया’ के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। ‘अंतरा’ गर्भ निरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए किया जाता है। साल में इंजेक्शन की चार डोज दी जाती है। वहीं ‘छाया’ गर्भ निरोधक एक साप्ताहिक टेबलेट है।

बैलून के माध्यम से दी जाती है संदेश:जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नवीन दास ने बताया कि सास-बहू सम्मेलन के दौरान सास और बहू को चार पांच बैलून गोद में दिया जाता और उसे संभालकर रखने को कहा जाता है। लेकिन चार पांच में से एक-दो बैलून हाथ से छूट कर गिर जाता है। फिर एक जोड़ी सास-बहू को दो बैलून दिया जाता है जिसे वे असानी से पकड़ लेती और नीचे नहीं गिरता है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा...

इससे यह संदेश दिया जाता है कि अगर ऐसे हीं चार पांच बच्चे होंगे तो संभालना मुश्किल होगा। इससे आर्थिक स्थिति भी खराब होगी। दो बच्चों के बाद परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

2025 तक बिहार के प्रजनन दर को 2.1 तक लाने का लक्ष्य: केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कुल प्रजनन दर (प्रति महिला बच्चों की कुल संख्या) में कमी, आधुनिक गर्भ-निरोधक साधनों के उपयोग को बढ़ाने, गर्भ-निरोधक साधनों की सामुदायिक स्तर पर पहुंच सुनिश्चित करने एवं परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरुकता को बढ़ाने के लिए उच्च कुल प्रजनन दर की सूची में शामिल बिहार में मिशन परिवार विकास की शुरुआत की गयी है।

सैंपल रजिस्ट्रेशन सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार अभी बिहार की कुल प्रजनन दर 3.0 है। मिशन विकास परिवार के तहत वर्ष 2025 तक बिहार के प्रजनन दर को 2.1 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj