spot_img

रिटायर्ड DSP के घर घुसे 4 Criminals, अलमारी तोड़कर ले गए सोने-चांदी के जेवरात, सोए रह गए लोग, कुत्ता भी नहीं भौंका!

spot_img
- Advertisement -

पटना से एक बड़ी खबर है जहां रिटायर्ड डीएसपी रामराज के घर घुसे अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। घर के पूरे सामानों को खंगाल डाला। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात अलमारी तोड़कर ले गए। हालांकि, इस चोरी की वारदात में कई शक अभी से गहरा गए हैं। किसी अपने के इसमें शामिल होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कारण, उनका पालतू कुत्ता एकबार भी नहीं भोंका। इससे पुलिस के माथे पर भी तहकीकात के दौरान बल पड़े हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मामला फुलवारीशरीफ का है जहां सेवानिवृत्त डीएसपी रामराज  अपनी पत्नी और बच्चे के साथ सो रहे हैं। इसी दौरान उनके कमरे के बगल में अपराधियों ने  भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात अलमारी तोड़कर ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पुरानी बोगियों का नया इस्तेमाल : बिहार के इन 2 स्टेशनों पर आ रहा 'चलती-फिरती रसोई', रेलवे को होगी करोड़ों की कमाई!

हद यह है इस दौरान पालतू कुत्ता भी चोरी की इस घटना की आहट को पकड़ नहीं सका जबकि उनका घर दो फ्लोर का है। नीचे के फ्लोर में एक कमरे में वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं, जबकि दूसरे के अंदर में उनके माता-पिता रहते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  SHO चनवीर कुमार: वाह! भागलपुर पुलिस ने जीता दिल, थानाध्यक्ष को मिला ऐसा सम्मान, जानिए क्यों?

हालांकि, जिस दौरान चोरी की वारदात हुई है उस समय उनके माता-पिता घर पर नहीं थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। इससे शक और गहरा होता है कि कोई नजदीकी का इसमें लाइनर की भूमिका जरूर है।

चोरी की वारदात सुबह हुई है। सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को चार की संख्या में अपराधी नजर आए हैं जो कमरे में प्रवेश करके गोदरेज में रखे गए सोना चांदी के जेवरात ले उड़े।
जेवरात की कीमत लगभग 5 लाख है। घटना के बाद फुलवारीशरीफ थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj