spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में भीषण चोरी, गृहस्वामी गए थे छत्तीसगढ़, घर खंगाल डाला, 10 लाख से अधिक की चोरी

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर। नगर परिषद क्षेत्र के मझौरा गांव में चोरों ने ताला बंद घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपए मूल्य के गहना जेवर के साथ ₹52000 नकद चोरी कर ली।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों की सूचना पर बहेड़ा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शशिकांत ठाकुर एक माह पूर्व अपनी पुत्री के साथ छत्तीसगढ़ गए हुए थे। घर का मुख्य द्वार सहित सभी कमरे बंद था।

- Advertisement -

इस बीच चोरों ने घर का रेकी करते हुए भीतर घुसकर चार कमरों का ताला तोड़कर सामान को यत्र तत्र बिखेर दिया। वहीं, दो कमरे में बंद अलमारी को तोड़कर लगभग ₹10 लाख मूल्य का सोने का असर्फी, चेन, अंगूठी सहित 30 भर चांदी एवं 40 चांदी के सिक्के चोरी कर ली और समान बिखेर कर चलते बने।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

श्री ठाकुर छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे तो अपने निकटतम परिजन को घर को साफ सुथरा करवाने का निर्देश दिया। इस क्रम में उनके पड़ोसी परिजन की ओर से जब मुख्य द्वार का ताला खोला गया तो भीतर सभी कमरे के ताले टूटे हुए थे। और, सामान यंत्र-तंत्र बिखरे पड़े थे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

इस बीच स्थानीय लोगों ने बहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी, थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, शशिकांत ठाकुर घर पहुंच चुके हैं। और, वे चोरी गए सामान का सूचीबद्ध कर रहे हैं। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष बी के बृजेश ने बताया कि स्थानीय लोगों की जानकारी पर छानबीन की गई है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar