spot_img

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में अपर जिला न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार Darbhanga के सचिव Shriram Jha ने कहा, इसमें ना कोई हारता है न जीतता है, यह सामाजिक समरसता है

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। नौ सितंबर को बिरौल न्यायालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभा भवन में अपर जिला न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के सचिव श्रीराम झा की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी के सरपंच, उपसरपंच, सचिव तथा न्याय मित्र का एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

इसमें अपर जिला न्यायाधीश श्री झा ने ग्राम कचहरी के सदस्यों से आगामी नौ सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक ग्राम कचहरी में लंबित मामलों को निष्पादन करने पर बल दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

श्री झा ने कहा कि लोक अदालत में मुकदमे का निष्पादन होने से कोई भी पक्ष हारता या जीतता नहीं है। इससे सामाजिक समरसता बनी रहती है। उन्होंने ग्राम कचहरी में लंबित सभी सुलह योग्य मामलों की सूची प्राधिकार कार्यालय को उपलब्ध कराने का अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

उन्होंने कहा कि सबसे पहले सुलह योग्य मामलों को चयन कर उक्त मामलों के पक्षकारों को नोटिस जारी कर कचहरी में बुलाएं। पक्षकारों के बीच उचित समझौता कराने का प्रयास करें। जब पक्षकार मामले में सुलह करने को तैयार हो तो अभिलेख को राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन के लिए भेंजे।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

उन्होंने कहा कि पक्षकारों को लोक अदालत के महत्व को समझाते हुए छोटे-छोटे मामलों में बेवजह समय व पैसों की बर्बादी नहीं करने का सुझाव दें। न्यायालय पर अनावश्यक मुकदमों के बोझ को बढ़ाने से बचाने का प्रयास करें।

मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी किरण मंडल, पीएलभी लालू कुमार राय व रामबली राय, सरपंच अनिता देवी, नंद किशोर पौद्दार, सिकंदर पासवान,मेथो देवी सहित कई अन्य सरपंच,उपसरपंच, न्यायमित्र, कचहरी के सचिव मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar