spot_img

Darbhanga में 7 अगस्त से सघन मिशन इंद्रधनुष, DDC Pratibha Rani का मिला टास्क, केवटी, बहेड़ी और हायाघाट को मेहनत की जरूरत

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के जिला टास्क फोर्स एवं सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक आयेजित की गई।

- Advertisement -

बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति के श्रीकांत ने स्वास्थ्य विभाग के प्रगति के संकेतकों की स्थिति को बारी-बारी से पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया। उन्होंने बताया कि 4 एएनसी भ्रमण कार्यक्रम में जून माह की उपलब्धि शत-प्रतिशत रही है। केवटी, बहेड़ी एवं हायाघाट को प्रगति करने की जरूरत है।

- Advertisement -

गर्भवती महिलाओं के बीच 180 आईएफए टेबलेट के वितरण में जिले की उपलब्धि भी शत-प्रतिशत है। संस्थागत प्रसव में 85 प्रतिशत् उपलब्धि है। कुशेश्वरस्थान एवं बहादुरपुर में उपलब्धि न्यूनतम रहने के कारण पूछे गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

एसबीए प्रसव में जिले की उपलब्धि 96 प्रतिशत रही। पूर्ण टीकाकरण में 81 प्रतिशत उपलब्धि जून माह की रही। टीवी में 67 प्रतिशत, एच.डब्लू.सी. की उपलब्धि 94.65 प्रतिशत और आरबीएसके की उपलब्धि 77 प्रतिशत् रही। परिवार नियोजन में उपलब्धि 23 प्रतिशत रही, जिसे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

दवा एवं टीका की उपलब्धि की समीक्षा में बताया गया कि जिला स्टॉक में 197 प्रकार की दवा एवं टीका उपलब्ध हैं, जिसकी तुलना में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में दवा का भंडारण रखने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

बताया गया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीमारियों का लेब टेस्ट किया जा रहा है। भाव्या पोर्टल पर ओपीडी के मरीजों का शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने के निर्देश दिये गये। मरीजों को चिकित्सकों की ओर से ऑनलाईन परामर्श देने की स्थिति 57 प्रतिशत रही, जिनमें बहादुरपुर, केवटी एवं दरभंगा सदर की स्थिति न्यूनतम रही।

बैठक में बताया गया कि मिजिल्स एवं रूबेला के उन्मूलन एवं पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत 05 वर्ष तक के बच्चों को दिये जाने वाले 12 बीमारियों के टीका कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए सघन मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत तीन चक्र का कार्यक्रम निर्धारित है।

पहले चक्र का कार्यक्रम 07 से 12 अगस्त तक, दूसरे चक्र का कार्यक्रम 11 से 16 सितम्बर तक एवं तीसरे चक्र का कार्यक्रम 09 से 14 अक्टूबर तक निर्धारित है। इस संबंध में बताया गया कि मिजिल्स एवं रूबेला को दिसम्बर तक खत्म करना है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

उप विकास आयुक्त ने बाढ़ के दौरान दुरूस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए चलंत टीका दल का गठन करने एवं नाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 21 हजार रूपये उपलब्ध कराये गये हैं, जिसका उपयोग वे कर सकते हैं। बैठक में आशा का चयन, वंडर एप, एम्बुलेंस हडताल की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अनिल कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्र, उप निदेशक, जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, एनसीडीओ डॉ.सत्येन्द्र मिश्र, यूनिसेफ के एसएमसी शशि कांत सिंह एवं ओंकार चंद्र, चाई प्रतिनिधि विजय पाठक, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ.अमित, डीआईएल केयर महेंद्र सोलंकी, वीसीसीएम यूएनडीपी पंकज कुमार झा, जिला स्वास्थ्य प्रबंधक शैलेन्द्र चन्द्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD

खान सर के खिलाफ पुलिस डायरी में ‘बड़ा खुलासा’, क्या अब बढ़ेंगी मुश्किलें? जमानत पर फैसला टला!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। पुलिस डायरी में खुलासा हुआ है कि फायरिंग आत्मरक्षा में नहीं की गई थी, जिससे खान सर की मु#KhanSir,#PatnaCourt,#BiharNews

दरभंगा में भाईचारे की मिसाल: कुशेश्वरस्थान में लाठी-डंडे- तलवारबाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन, करतब देख झूम उठे लोग

Darbhanga Muharram: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में तीन दिवसीय मुहर्रम पर्व पारंपरिक उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच युवाओं ने लाठी-डंडे और पा#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#Kusheshwarsthan