spot_img

Darbhanga के बिरौल में चयनित 381 में 343 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, SDO Umesh Kumar Bharti ने कहा, आपको मिला आज भगवान का दर्जा

spot_img
- Advertisement -

बिरौल, देशज टाइम्स।. प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय परिसर में बीपीएससी से चयनित कुल 381 में 343 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ उमेश कुमार भारती ने चयनित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया। कार्यक्रम खबर लिखे जाने तक चल ही  रहा था। वहीं, नव नियुक्त शिक्षकों की खुशी देखते ही बन रही थी।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वितरण से नियुक्ति पत्र वितरण से पूर्व एसडीओ उमेश कुमार भारती, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र, बीइओ कृष्ण कुमार,प्रखंड प्रमुख रुकसाना परवीन व उप प्रमुख अर्पणा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर वितरण कार्यक्रम की शुभारंभ किया।

- Advertisement -

एसडीओ श्री भारती ने कहा कि भगवान से भी ऊपर गुरु की दर्जा दिया जाता है। आप गुरु तभी कहलायेंगे जब बच्चों को ईमानदारी पूर्वक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे, बच्चों को एक अच्छा संस्कार देंगे। हमें उम्मीद है कि जिन विद्यालयों में आप शिक्षकों की पदस्थापना होगी ,बेहतर शिक्षा देंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: केवटी प्रखंड प्रमुख पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानें क्यों?

जानकारी के अनुसार, वितरण कार्यक्रम तीन बजे से शुरू हुआ, जो समाचार लिखे जाने तक जारी था। इस दौरान सभी चयनित शिक्षक वितरण कार्यक्रम में शामिल रहे. जहा नियुक्ति पत्र मिलते ही सभी के चेहरे खिल उठे।

वहीं बीइओ कृष्ण कुमार ने बताया कि सौफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आने के कारण जिला से 38 चयनित शिक्षको का औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण नहीं किया गया। देर रात्रि तक आने की संभावना है, जैसे ही पत्र निर्गत होगा, वंचित शिक्षको को नियुक्ति पत्र वितरण कर दी जायेगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा 'अत्याचार'! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ' असहनीय है सर'

उन्होंने बताया कि 381 में 343 चयनित शिक्षको के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किये जाने की बात कही. यानी 343 शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र ग्रहण किया.बीइओ श्री कुमार ने सभी शिक्षको को नियुक्ति पत्र देने के साथ बीआरसी के सम्पर्क में बने रहने की बात
कही।

उन्होंने कहा कि वीसी में क्या निर्देश मिलता है, उसके अनुसार आगे का निर्देश दिया जायेगा। मौके पर शिक्षक डॉ. कुमार संजय, ललित ठाकुर, कमालुद्दीन खान,योगी मोची, राज कुमार सहनी, सूरज कुमार, कृष्ण कुमार, डॉ. राजेश कुमार समेत मौजूद थे। वहीं मंच संचालन हरे राम झा ने की।

यह भी पढ़ें:  अंधेरे में DMCH: 30 मिनट तक मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा इलाज, पढ़िए

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PK की बढ़ीं मुश्किलें! विधानसभा घेराव केस में प्रशांत किशोर समेत 8 पर कोर्ट का बड़ा एक्शन, मनीष कश्यप भी फंसे

Bihar Prashant Kishor Case: पटना की अदालत ने जनसुराज पार्टी की रैली के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में प्रशांत किशोर समेत आठ आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया है,#BiharNews,#PrashantKishor,#JanSurajParty

CO की 5% पेंशन कटेगी! लापरवाही पड़ी भारी, पेंशन पर चला सरकार का डंडा, जानिए पूरा मामला

Bihar Pension Cut: बिहार में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर अब सेवानिवृति के बाद भी कार्रवाई हो रही है। गोराडीह के पूर्व CO नवीन भूषण की दाखिल-खारिज में लापरवाही के कारण एक साल#BiharNews,#PensionCut,#Bhagalpur

Bihar बनेगा Drone Hub! Defence-Aerospace Policy से आएगा बड़ा निवेश, खुलेंगी हजारों हाई-टेक नौकरियां, जानिए

Bihar Aerospace Policy: बिहार सरकार जल्द ही 'एयरोस्पेस एवं डिफेंस प्रमोशन पॉलिसी' लाने जा रही है। यह नीति रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में भारी निवेश लाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों और ड्#BiharNews,#AerospaceBihar,#DefensePolicy

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar