spot_img

Major Accident On NH | हाइवे पर कार बनी आग का गोला, कार और ट्रक में टक्कर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत, टुकड़े कर निकाली गई लाशें

spot_img
- Advertisement -

Major Accident On NH | हाइवे पर कार बनी आग का गोला। कार और ट्रक में टक्कर में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत। टुकड़े कर निकाली गई लाशें। हादसा, बरेली-नैनीताल हाइवे पर आधी रात बाद जहां दिल दहला देने वाला सड़क हादसे के बाद हर कोई सकते में है।

- Advertisement -

बरेली-नैनीताल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया डंपर और कार में टक्कर हो गई जहां डंपर का ड्राइवर तो जान बचाकर भाग गया लेकिन कार में सवार आठ लोग जिंदा जल गए। भोजीपुरा में बहेड़ी की ओर से आ रहे डंपर और शहर के फहम लॉन से शादी समारोह से लौट रही आर्टिगा कार की टैंकर से टक्कर हो गई। कार का सीएनजी टैंक फटने की वजह से आग लग गई।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

सेंटर लॉक होने की वजह से कार में सवार लोग बाहर नहीं निकाल पाए। एक बच्चे समेत आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। आईजी, डीएम और एसएसपी में घटनास्थल का जायजा लिया है। शवों को टुकड़ों में बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime 8 महीने तक बच्चियों से गंदी- अश्लील हरकतें, मुजफ्फरपुर के शिक्षक-हेडमास्टर सस्पेंड! मचा हड़कंप जब परिजन पहुंचे थाने!

जानकारी के अनुसार, यहां भोजीपुरा थाना से कुछ दूरी पर डंपर से टकराने के बाद एक कार में आग गई। कुछ ही देर में उसमें सवार सभी आठ बारातियों की मौत हो गई। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने इस हादसे में आठ लोगों की जान जाने की पुष्टि की है।

शनिवार देर रात अनियंत्रित हुई कार नैनीताल हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड में पहुंची इतने में सामने से आते डंपर से टकरा गई। तेज धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई। इस हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लाकर पुलिस ने आग बुझाई।

यह भी पढ़ें:  गया: CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में टेका माथा, पितृपक्ष मेले से पहले बड़ा संदेश - दिखा पूरा कुनबा

पुलिस के अनुसार कार सवार लोग बरेली शहर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बहेड़ी लौट रहे थे। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाकर कार से शवों को बाहर निकाला। डंपर से टकराने के बाद कार में आग लगी। इससे उसका सेंट्रल लॉक फंस गया। डंपर में फंसी कार धू-धू कर जलती रही। किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार के अंदर बाराती जिंदगी के लिए छटपटाते रहे। लपटें शांत हुईं तो आठ जिंदगी राख के ढेर में तब्दील मिलीं।

टैंकर से टक्कर के बाद कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इसमें सवार एक बच्चा समेत सभी 8 देखते ही देखते राख बन गए। घटना की जानकारी मिलते ही आईजी डॉ.राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंचे। सीओ नवाबगंज चमन ने फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां बुलाई। क्रेन के जरिए डंपर में फंसी कार को निकाला गया। आग का गोला बन चुकी कार में शव राख हो चुके थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Law and Order बिहार में बड़ा एक्शन! 36 IPS अधिकारी अब सीधे 40 जिलों की कमान संभालेंगे, क्या बदलेंगे हालात?

पुलिस का कहना है कि कार की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह करीब पांच फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर में जा घुसी। डंपर भी लगभग इतनी ही तेज रफ्तार में रहा होगा। वह कार को खींचकर 25 मीटर आगे तक ले गया।

पुलिस के अनुसार कार सवार अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने हुए थे। इस वजह से लपटों ने उनको बुरी तरह चपेट में ले लिया और उनकी चीखें भी अंदर ही घुटकर रह गईं। दमकल पानी की बौछार करती रही। करीब 45 मिनट बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। कार से शवों को निकालना मुश्किल हो गया था। रात एक बजे उनके शवों को निकाला जा सका। अधिकतर शव राख में तब्दील हो चुके थे। उनमें से कुछ को टुकड़ों में निकालना पड़ा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Vidhan Parishad Election प्रशांत किशोर की जन सुराज को लगा तगड़ा झटका! उम्मीदवार ने टिकट मिलने के अगले दिन लौटाया – ठुकराया, खोल...

Bihar Vidhan Parishad Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। तिरहुत शिक्षक सीट से घोषित उम्मीदवार भूषण कुमार झा ने टिकट लौटाते हुए प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए #BiharVidhanParishad,#PrashantKishor,#JanSuraj

बिहार के 211 नए कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर! तेजस्वी ने CM सम्राट को लिखा त्राहिमाम...

Bihar Assistant Professor: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की तत्काल नियुक्ति की मांग की है। उर्दू, फारसी, अ #BiharAssistantProfessor,#TejashwiYadav,#SamratChoudhary

बिहार में किसानों की चांदी! सरकार लगाएगी 25 नई चीनी मिलें, रुक जाएगा पलायन, बढ़ेगी कमाई

Bihar Sugarcane: बिहार सरकार गन्ने की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए बड़े कदम उठा रही है। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने 25 नई चीनी मिलें स्थापित करने और #BiharSugarcane,#SugarMillsBihar,#BiharFarmers

बांका में हड़कंप! मंदार छेड़छाड़ के 3 आरोपियों के अवैध घर पर चला बुलडोजर, मचा बवाल | पढ़िए -परिवार का PDS लाइसेंस भी रद्द

Bihar Buldozer Action: बांका में मंदार पहाड़ पर युवती से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। तीन मुख्य आरोपितों अब्दुला, नितीश और विकास राय के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला #BiharBuldozerAction,#BankaNews,#MandaarMolestation