spot_img

Madhubani News| Phulparas News | नहर किनारे की शीशम पेड़…फांसी का फंदा…झूल गया युवक…लटकती मिली लाश

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News| Phulparas News | नहर किनारे की शीशम पेड़…फांसी का फंदा बन गया। यहां उसी फांसी के फंदे पर…झूल गया युवक…। लटकती मिली लाश फुलपरास थाना क्षेत्र के धर्मडीहा लक्सैना से मिली है। यह चौबीस साल के सागर कुमार सिंह की बताई जा रही है। जो जानकारी है, उसके मुताबिक वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मगर, शीशम पेड़ पर लटकती मिली उसकी लाश कई इशारे कर रहीं हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News| Phulparas News | यह लाश वाली तस्वीर हम आपको देशज टाइम्स पर नहीं दिखा सकते, लेकिन…

जानकारी के अनुसार, यह लाश वाली तस्वीर हम आपको देशज टाइम्स पर नहीं दिखा सकते। लेकिन, लाश की जो तस्वीर आई है वह चौंकाती है। कारण, युवक सागर कुमार सिंह पूरा कपड़े में है। बिल्कुल जैसे कोई तैयार होता है। उसके पैर में लाल रंग के सही सलाम जूते भी हैं। वह एक शर्ट के सहारे पेड़ से लटका है। बगल में ठीक लाश के नीचे एक बैग है, जो शायद सागर का ही बताया जा रहा है। बगल में एक पानी की बोतल है जो खाली सी है। पेड़ के आसपास चारों तरफ खेत हैं, जिसमें फसल भी लगी है।…इस खुदकुशी की पूरी पड़ताल होनी चाहिए। वैसे,

- Advertisement -

Madhubani News| Phulparas News | थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस ने नहर किनारे शीशम पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान घोघरडीहा थाना क्षेत्र के मैनही गांव निवासी ब्रह्मदेव सिंह के पुत्र सागर कुमार सिंह 24 वर्ष के रूप में हुई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने दी है।

Madhubani News| Phulparas News | आसपास में सनसनी फ़ैल गई है

इधर, पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से आसपास में सनसनी फ़ैल गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को अपने में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Road Projects: बिहार में 15,000 करोड़ की मेगा सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार! नए हाईवे, बाईपास, पुल और ROB से बदल जाएगी सफर...

Bihar Road Projects: बिहार के परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए विस्#BiharRoads,#InfrastructureBihar,#BiharDevelopment

Darbhanga में सरकारी पैसे की हेराफेरी, डीएम सख़्त, जानिए कहां गए ₹92,770, पंचायत सचिव पर बड़ा एक्शन, पढ़िए रिपोर्ट

Bihar Panchayat Secretary: दरभंगा में 15वें वित्त आयोग की योजना में वित्तीय अनियमितता सामने आई। मुखिया के परिजनों को मजदूर दिखाकर ₹92,770 का भुगतान किया गया, जिस पर DM ने तत्कालीन पंचायत#BiharNews,#Darbhanga,#PanchayatScam

बिहार नीट फर्जीवाड़ा: ‘220’ था सॉल्वर गैंग का सीक्रेट कोड, इसी से मिलती थी परीक्षा केंद्र में एंट्री? जानिए

Bihar NEET fraud: बिहार नीट-यूजी पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़े की जांच में आर्थिक अपराध इकाई ने सॉल्वर गैंग के '220' सीक्रेट कोड का पर्दाफाश किया है। इसी कोड के जरिए फर्जी परीक्षार्थी#BiharNEETFraud,#NEETScam,#EOUInvestigation

Khan Sir पर बढ़ीं मुश्किलें! Patna Police का फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, दोनों अंगरक्षकों के हथियार लाइसेंस रद्द करने की तैयारी, जानिए

Bihar Police: पटना पुलिस ने खान सर के बॉडीगार्ड्स प्रदीप सिंह और तलेवर सिंह के हथियार लाइसेंसों की जांच में बड़ा खुलासा किया है। उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।#BiharPolice,#KhanSir,#PatnaNews