spot_img

Lalu Yadav | Land for Job Scam | Final Chargesheet 7 June तक होगी दाखिल, अदालत ने CBI को दिया समय

spot_img
- Advertisement -

दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब केस में अंतिम चार्जशीट दाखिल करने के लिए आज सीबीआई को फिर समय दे दिया। स्पेशल जज विशाल गोगने ने 7 जून तक अंतिम चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

Land for Job Scam : कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए क्यों कहा, हर सुनवाई पर यही होता है…?

सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि अंतिम चार्जशीट अंतिम चरण में है। हम जून में चार्जशीट दाखिल कर देंगे। इसपर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर सुनवाई पर यही होता है। आप यही कहते हैं। कोर्ट ने कहा कि जून में कोर्ट की छुट्टी हो रही है। आप छुट्टी से पहले चार्जशीट दाखिल करें। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी 9 मई को सीबीआई ने कहा था कि चार्जशीट लगभग तैयार है। दाखिल करने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। 30 अप्रैल को कोर्ट ने देरी करने पर सीबीआई को फटकार भी लगाई थी।

- Advertisement -

सीबीआई ने 6 मार्च को तीसरी पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। पूरक चार्जशीट में पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव के ओएसडी रहे भोला यादव के माध्यम से नौकरी पाने वाले दो अभ्यर्थियों अशोक कुमार और बबीता को आरोपित बनाया गया था। सीबीआई ने इस मामले में भोला यादव और हृदयानंद चौधरी को गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

Land for Job Scam : मई ’23 में लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर मारा था छापा

lalu yadav land for job scam
lalu yadav land for job scam

आरोप है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। भोला यादव 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर सीट से विधायक चुने गए थे। इस केस में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती भी आरोपी हैं। सीबीआई ने मई 2023 में लालू यादव के परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर छापा भी मारा था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

NEET UG 2026: बिहार के छात्रों का जलवा, 17 ने किया टॉप, 11 लाख से अधिक हुए पास!

Bihar NEET: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बिहार के 17 छात्र नेशनल टॉपर्स में शामिल हैं, जबकि 11.21 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए।#BiharNEET,#NEETUG2026,#MedicalEntrance

RJD में बड़ा विस्फोट: ‘तेजस्वी को कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है’ – प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का राजद से इस्तीफा!

Bihar Politics: राजद के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर 'हाईजैक' होने का आरोप लगाया, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल#BiharPolitics,#RJD,#MrityunjayTiwari

दरभंगा कोर्ट का सख्त रुख! नाबालिग के अपहरण और जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं मिली जमानत, अब क्या होगा?

Darbhanga Court News: दरभंगा जिला एवं अपर सत्र न्यायालय ने नाबालिग के अपहरण और जानलेवा हमला जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त पांच आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अब उन्ह#DarbhangaCourt,#BiharCrime,#AnticipatoryBail

श्रावणी मेला: भागलपुर, सुल्तानगंज और अजगैबीनाथ धाम … श्रावणी मेला को लेकर तैयार, मंत्री शैलेंद्र ने कसी कमर, दी 22 जुलाई की डेडलाइन!

Bihar Shravani Mela: श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने 22 जुलाई तक सभी काम पूरे करने की डेडलाइन तय की। उन्होंने कहा#BiharShravaniMela,#BhagalpurNews,#MinisterShailendra