spot_img

Madhubani News: खुटौना में दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी

spot_img
- Advertisement -
Madhubani News: खुटौना में दो बाइकों की सीधी टक्कर, एक की मौत, तीन जख्मी| एक की हालत गंभीर। जहां, खुटौना के ललमनियां थाना क्षेत्र के तोरियाही कालेज के पास एन एच 227 पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक (Direct collision between two bikes in Madhubani’s Khutauna, one dead, three injured) बाइक सवार की मौत हो गई है। वहीं, तीन घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग बाइक पर चार युवक सवार थे। एक बाइक सवार लौकहा से ललमनियां की ओर आ रहा था तथा दूसरा बाइक सवार ललमनियां से लौकहा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार की रफ्तार अत्यधिक थी और अचानक आमने-सामने की टक्कर लग गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार एनएच पर घिसटते हुए दूर जाकर गिरा जिससे एक की मौत मौके पर ही हो गई। ललमनियां पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचा और ग्रामिणों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए खुटौना सीएचसी लाया गया जहां स्थित को भांपकर डाक्टरों ने मधुबनी रेफर कर दिया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

इसमें एक की हालत गंभीर बताई गई है। मृतक की पहचान युक्ति लाल साह के 22 वर्षीय पुत्र कृष्णा साह जो लौकहा थाना क्षेत्र के नहरी गांव का रहने वाला बताया है जिन्होंने उसी गांव के अपने क्लास साथी 23 वर्षीय मनीष कुमार झा के साथ बाइक पर सवार होकर घर से ललमनियां के तोरियाही कालेज में 12 वीं की फार्म जमा करने के लिए आ रहा था।
दूसरा घायल बाइक सवार रघुनंदन मंडल के 25 वर्षीय पुत्र अविकांत कुमार अपने साथी रामदुलार जो सनपतहा सरायगढ़ भपटियाही, थाना भपटियाही, जिला सुपौल का रहने वाला बताया गया है जो  यूटयूब चैनल की रिपोर्टिंग कर ललमनियां से लौट रहा था। बता दें कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किशनगंज में हाहाकार: मिट्टी के ढेर में दबकर तीन मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Kishanganj News: किशनगंज में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। दिघलबैंक प्रखंड में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियां अचानक मिट्टी के टीले म#KishanganjNews,#BiharTragedy,#SoilCollapse

बड़ी खबर Bihar e-Cabinet ! बिहार में अब कैबिनेट के फैसले AI से होंगे, सम्राट चौधरी सरकार का मास्टरप्लान तैयार

Bihar e-Cabinet: बिहार में अब सरकारी कामकाज और भी तेज और पारदर्शी होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अगुवाई में राज्य सरकार ने ई-कैबिनेट व्यवस्था लागू करने की दिशा में ते#BiharECabinet,#SamratChoudhary,#DigitalBihar

Darbhanga Accident दरभंगा में चीख-पुकार! कुशेश्वरस्थान-फुलतोड़ा मार्ग पर ई-रिक्शा पलटा, 5 लोग जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार को एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता द#DarbhangaAccident,#BiharRoadSafety,#ERickshawAccident

सुपौल अस्पताल में गूंजी मौत की धमकी! 50-60 लोगों ने डॉक्टरों को घेरा, जमकर की तोड़फोड़

Supaul Hospital Violence: सुपौल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 50-60 अज्ञात लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल में तोड़फ#SupaulHospitalViolence,#BiharNews,#DoctorAttacked