spot_img

Samastipur Railway की ‘RAID’ में खुली पोल- चेकिंग में 268 पकड़ाए – ₹90K की वसूली

spot_img
- Advertisement -

समस्तीपुर, देशज टाइम्स। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में टिकट रहित यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चकिया, मोतिहारी और सगौली स्टेशनों पर लालगाड़ी विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुल 268 मामलों से ₹90,805 की राजस्व वसूली की गई।

- Advertisement -

किस ट्रेन में हुई जांच?

इस अभियान के दौरान निम्नलिखित ट्रेनों में गहन टिकट जांच की गई। इसमें, ट्रेन संख्या 63311 / 12557 / 15215 / 75213 / 19038 / 15216 / 15274 / 63314 / 12558 शामिल हैं।

- Advertisement -

18 TTE और 5 RPF जवान रहे तैनात

अभियान में 18 टिकट जांच कर्मचारी (TTE) और 5 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक और वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के निर्देशन में संचालित हुआ। मुख्यालय हाजीपुर के महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के आदेश पर कार्रवाई हुई।

- Advertisement -

रेलवे की अपील: टिकट लेकर करें यात्रा

रेल मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है:

यात्रा से पूर्व उचित किराया का टिकट लें। बिना टिकट यात्रा करना जुर्म है और इससे अन्य यात्रियों की सुविधा पर भी असर पड़ता है।”

इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों में टिकट जागरूकता बढ़ाना और रेलवे राजस्व की क्षति को रोकना है।

टिकट काउंटर पर दिखी लंबी कतारें

चेकिंग की जानकारी से यात्रियों में जागरूकता दिखी। चकिया, मोतिहारी और सगौली स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।

रेल प्रशासन का उद्देश्य: सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा

समस्तीपुर रेल मंडल लगातार यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और टिकटधारी यात्रा का अनुभव देने के लिए तत्पर है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Karnataka Congress कर्नाटक के ex CM सिद्धारमैया का बड़ा फैसला… संन्यास: अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, कहा- ‘पैसा देना पड़ता है, राजनीति भ्रष्ट हो चुकी...

Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार और अपनी बढ़ती उम्र को इसका मुख्य#Siddaramaiah,#KarnatakaPolitics,#Congress

यूक्रेन में भारतीय जहाज पर भीषण हमला! चार भारतीय नागरिक थे सवार, 2 नाविक लापता, सरकार ने तुरंत जारी की चेतावनी

भारतीय नाविक: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हुए हमले में 'एमवी एजीएन रैग्नर' जहाज पर सवार चार भारतीय नागरिकों में से दो लापता हो गए हैं। भारत सरकार ने इस घटना पर चिंता जताई है#UkraineWar,#IndianSeafarers,#OdesaAttack

Bihar Politics : तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी, CM सम्राट से पूछा- ‘क्या आंदोलन का समर्थन अपराध है…’ तानाशाही ‘ ?

Bihar Politics: राजद नेता रोहिणी आचार्य ने जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। उन्होंने इसे 'तानाशाही' और 'राज#BiharPolitics,#TejPratapYadav,#RohiniAcharya

Bihar Teachers Promotion बिहार के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के प्रमोशन के नियम बदले! अब कैसे मिलेगी पदोन्नति, जानें पूरी डिटेल्स

Bihar Teachers Promotion: बिहार के विश्वविद्यालयों में अब शिक्षकों को पदोन्नति सिर्फ वरिष्ठता के आधार पर नहीं, बल्कि उनके प्रदर्शन और शोध कार्यों के मूल्यांकन पर मिलेगी। राज्यपाल ने CAS-#BiharTeachersPromotion,#CAS2026,#BiharEducation