spot_img

बेनीपट्‌टी में जल्द दूर होगी बस पड़ाव की समस्या

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्‌टी में जल्द दूर होगी बस पड़ाव की समस्या आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी अनुमंडल में बस पड़ाव की समस्या को दूर करने के लिए पहल शुरु कर दी गई है। आयुक्त के आदेश पर बेनीपट्टी के बस पड़ाव की समस्या को दूर करने के लिए मधुबनी के अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी व सीओ संयुक्त रुप से स्थल का चयन कर रिपोर्ट वरीय अधिकारी को देंगे। एसडीएम मुकेश रंजन व एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने संयुक्त रुप से प्रेस बयान जारी कर कहा कि बस पड़ाव की समस्या को खत्म करने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। जांच टीम के रिपोर्ट होते ही पहल शुरु कर दी जाएगी। वहीं, एसडीएम ने अधिकारियों को बेनीपट्टी से रोजाना आवाजाही किए जाने वाले यात्री वाहन की संख्या की जानकारी लेने व हर पंचायत में बस के स्टॉप बनाने के लिए कार्रवाई की जाने की बात कही है। एसडीएम ने पंचायत में ड्राप प्वाइंट के लिए स्थल के संबंध में जानकारी देने की बात कही गयी है। जानकारी के अनुसार, बेनीपट्टी को 31 वर्ष पूर्व अनुमंडल का दर्जा प्राप्त हुआ लेकिन विडंबना है कि आज तक बेनीपट्टी मुख्यालय में बस पड़ाव का सपना पूर्ण नहीं हो पाया। आज भी भारी वाहन स्टेट हाइवे पर टिकी हुई रहती है, जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन जाती है।बेनीपट्‌टी में जल्द दूर होगी बस पड़ाव की समस्या

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: Cyber Fraud ने उड़ाए 70 हजार: दरभंगा में बिना OTP खाते से पैसे गायब!

Cyber Fraud: बिहार के बिरौल में एक बार फिर साइबर अपराधियों ने अपनी शातिराना...

Bhagalpur News: धरती, धड़कन, स्याही, सलाम…बाबा तिलका…खाम खुंटी काना हो! @ Deshaj Times Special Ep. 17 @ कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा...

"बाबा तिलका मांझी, खाम खुंटी काना हो" अतीत की चिंगारी, वर्तमान का आईना...भागलपुर से...

Darbhanga Murder: चाय वाले की हत्या में बड़ा खुलासा, मुजफ्फरपुर से हथियार के साथ पकड़ा गया शातिर

Darbhanga Murder: दरभंगा की बड़ी मिस्ट्री एक हत्या से जुड़ी सामने आई है। पुलिस...

बिहार हीटवेव का तांडव: 5 जिलों में रेड अलर्ट, 27 में बारिश-तूफान का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

बिहार हीटवेव: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी अजीबोगरीब बना हुआ है।...