spot_img

नवजात थी, मां ने सड़क किनारे छोड़ा, रात भर सर्द हवा में रोती रही मगर बच गई…

spot_img
- Advertisement -

राहुल कुमार सिंह केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा – जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी के लदारी व खिरमा के बीच अवस्थित मोहनीपुल के निकट सड़क के किनारे बुधवार की सुबह एक नवजात बच्ची मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क के किनारे सुबह करीब छह बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। मार्ग से गुजर रहे लोगों को रोने की आवाज सुनकर रहा नहीं गया तो समीप जाकर देखा तो सन्न रह गए। कपड़े में लिपटी  बच्ची रो रही थी। नवजात शिशु बेबस पड़ी हुई कपड़े से लिपटी हुई रो रही थी। लोगों ने इसकी सूचना केवटी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर वहां पीएलभी ललित भूषण झा के साथ एएसआई रूपलाल बैठा वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए बच्ची को वहां से उठाकर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र रनवे – केवटी में इलाज के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताओं को दी। बच्ची को देखने से पता चल रहा है कि इसको किसी महिला ने रात में ही सड़क के किनारे फेंक दिया गया है। एक कहावत है कि जाके राखे साईया मार सके न कोय। भगवान की कृपा से रात भर सुनसान जगह पर बच्ची पड़ी रही लेकिन उसे कोई जंगली जानवर का खरोंच तक नहीं है। वहीँ लोग चर्चा कर रहे हैं किसी ने लोक लाज के भय से नवजात बच्ची को सड़क के किनारे रख कर फरार हो गए हैं। वहीँ कुछ लोग कह रहे हैं की लड़की होने के नाते किसी ने यहां सड़क के किनारे लावारिस छोड़ दिया है।नवजात थी, मां ने सड़क किनारे छोड़ा, रात भर सर्द हवा में रोती रही मगर बच गई…

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan