back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

Darbhanga News: शिक्षा के पुरोधा प्रो. उमाकांत चौधरी की 93वीं जयंती, छात्रों को मिला सम्मान, MP शांभवी चौधरी ने जानिए क्या कहा

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Education News: शिक्षा की मशाल जलाने वाले, समाजसेवा के पथ पर चलने वाले, प्रो. उमाकांत चौधरी की 93वीं जयंती पर दरभंगा के हायाघाट में एक ऐसे समारोह का आयोजन हुआ, जिसने न केवल उनके विराट व्यक्तित्व को नमन किया, बल्कि भविष्य के सितारों को भी रोशनी दी।

- Advertisement -

बिहार शिक्षा समाचार: शिक्षा के पुरोधा प्रो. उमाकांत चौधरी की 93वीं जयंती, छात्रों को मिला सम्मान, समाजसेवियों ने किया नमन

- Advertisement -

प्रोफेसर उमाकांत चौधरी: बिहार शिक्षा के क्षेत्र में एक युगपुरुष की विरासत

- Advertisement -

हायाघाट/दरभंगा। समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। समाज के निर्माण और उसकी संरचना को मजबूती देने में उच्च शैक्षणिक स्तर की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने प्रो. उमाकांत चौधरी को एक व्याख्याता होने के साथ-साथ कुशल समाजसेवी और बहुआयामी व्यक्तित्व का धनी राजनेता बताया। सांसद शांभवी चौधरी ने प्रो. चौधरी को ईमानदारी, सादगी, त्याग और सहिष्णुता जैसे आंतरिक गुणों से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन शिक्षा, समाज और लोक-संस्कृति के प्रति समर्पित कर दिया।

उन्होंने आह्वान किया कि वर्तमान पीढ़ी और आधुनिक समाजसेवियों को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वजों को याद करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुटना दर्शाता है कि प्रो. उमाकांत चौधरी का व्यक्तित्व कितना विराट था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

मिथिलांचल के चर्चित शिक्षाविद् तथा समता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. उमाकांत चौधरी की 93वीं जयंती पर हायाघाट प्रखंड के बिशनपुर स्थित उनके पैतृक गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान, प्रो. उमाकांत चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वावधान में मैट्रिक की परीक्षा में बेनीपुर एवं हायाघाट पुराने विधानसभा क्षेत्रों से पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मेधावी छात्रों को मिला ‘उमाकांत-तारा’ और ‘जगदीश केवल’ सम्मान

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जल्द बजेगी Super Specialty Hospital में इनडोर सेवा की घंटी, जानिए पटना में अधिकारियों के पेंच कसे

स्थानीय समाजसेवी रमेश नारायण चौधरी की अध्यक्षता और प्लस टू की शिक्षिका पूजा प्रियदर्शिनी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर आने वाले को दस हजार, दूसरे को पांच हजार और तीसरे स्थान लाने वाले को तीन हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग और कॉपी-किताब आदि देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

पुराने हायाघाट विधानसभा:
पहला स्थान: रत्नेश कुमार (प्लस टू देव नारायण उच्च विद्यालय पंचोभ) – ‘उमाकांत-तारा सम्मान’
दूसरा स्थान: सादिया नसीम (उच्च विद्यालय गोढ़ियारी) – ‘जगदीश केवल सम्मान’
तीसरा स्थान: लव कुमार (प्लस टू महंत कर्ण उच्च विद्यायल हायाघाट) – ‘किशोर सम्मान’
बेनीपुर विधानसभा:
पहला स्थान: रश्मि राज (उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबन, बहेड़ी) – ‘चंदकांत नागो सम्मान’
दूसरा स्थान: हिमांशु कुमार (उत्क्रमित विद्यालय मधुबन, बहेड़ी) – ‘विंदेश्वर धीरेन्द्र सम्मान’
तीसरा स्थान: ध्रुव कुमार ठाकुर (उच्च माध्यमिक विद्यालय हावीभौआर, बेनीपुर) – ‘कामिनी सम्मान’
प्लस टू उच्च विद्यालय बिशनपुर:
पहला स्थान: पलक कुमारी – ‘बचबू हिरदन सम्मान’

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुमैई-भदौन में चुनावी बिगुल,गौड़ाबौराम PACS Election में अध्यक्ष पद के लिए दो दिग्गजों ने ठोकी ताल, जानिए पूरा समीकरण

कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, फाउंडेशन के संरक्षक विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी, डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू और एजाज अहमद सहित विभिन्न अतिथियों ने इन छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और चेक देकर प्रोत्साहित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

प्रो. उमाकांत चौधरी: नैतिकता और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति

मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एजाज अहमद ने छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के राजनेताओं को उमा बाबू के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समता पार्टी के स्थापना के समय से जो काम उन्होंने किया, वह अनुकरणीय है। प्रो. उमाकांत चौधरी के सामाजिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आगे कहा कि मिथिला में अनेकों विभूतियों ने यहां का नाम रोशन किया है, और उमा बाबू भी उसी कड़ी के हिस्से थे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने कहा कि उमा बाबू एक विद्वान पुरुष और शिक्षाविद थे। समाज के हर वर्ग में उनकी गहरी पकड़ थी। कार्यक्रम का प्रारंभ विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी सहित आगत अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थित उमा बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती समारोह की शुरुआत हुई।

वक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शास्त्रों में कहा गया है कि पिता के सत्कर्मों का प्रभाव उनके पुत्र पर भी पड़ता है। प्रो. विनय कुमार चौधरी ने प्रो. उमाकांत चौधरी जी के व्यक्तित्व के वटवृक्ष को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट करते हुए कहा कि उनके पिता का स्पष्ट मानना था कि नैतिक मूल्यों से समझौता करके राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए, और वे आज भी इस पर कायम हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच, बेटे निशांत कुमार कल थामेंगे JDU का दामन!

विधायक प्रो. चौधरी ने उमा बाबू के राजनीतिक विरासत को खुद के लिए सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि झूठ और भ्रष्टाचार से समझौता किए बिना इस फाउंडेशन के बैनर तले छात्र-छात्राओं को उत्साहित करते रहेंगे। प्रो. चौधरी ने सामाजिक जीवन के बीच उमा बाबू के सिद्धांतों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हार के बावजूद उन्होंने जीत के लिए अधर्म का सहारा नहीं लिया। यही कारण है कि आज उन्हें अपने पिता के सामाजिक जीवन पर गर्व है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

मिथिला और मैथिली के लिए चर्चित डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उमा बाबू के संस्मरणों की चर्चा करते हुए कहा कि एक शिक्षक होने के साथ-साथ वे सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े समर्थक थे। गरीब छात्र-छात्राओं की मदद करना उनकी अंतरात्मा में बसता था, और वे अपने सीमित वेतन में भी पैसा बचाकर निर्धन छात्रों को प्रोत्साहित करते थे।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों को पाग एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। भाजपा नेता राजेश चौधरी ने उमा बाबू के जीवन पर एक कविता पाठ किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में पूर्व डीईओ के.एन. सदा, डीपीओ अवधेश कुमार, बीपीएम विजय कुमार राय, बेनीपुर के प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद राय, एजाज अख्तर खान उर्फ रोमी खान, शैलेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, स्थानीय मुखिया राजकुमार चौधरी, रामनरेश चौधरी, मिंटू लालदेव, अभिलेश चौधरी, डॉ. परमानंद झा, पूर्व मुखिया रामपुर चौधरी, रमेश चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

UPSC: जानें सेवा आवंटन के नियम और प्रक्रिया

UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और...

अल्ट्राटेक सीमेंट की हरित ऊर्जा में 6.72 करोड़ की बड़ी पहल: सनश्योर सोलरपार्क में 26.20% हिस्सेदारी खरीदी

Green Energy: अल्ट्राटेक सीमेंट ने अपने परिचालन के लिए हरित ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों...

Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से मिले गौतम गंभीर, देखें क्या था हेड कोच का रिएक्शन!

Hardik Pandya: टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी धाकड़ परफॉरमेंस...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026: काशी विश्वनाथ में नारी शक्ति को नि:शुल्क शिव दर्शन का सौभाग्य

International Women's Day 2026: फाल्गुन मास की शुभ वेला में, जब प्रकृति भी नवीनता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें