spot_img

सिंहवाड़ा में महादलित के गाल पर थप्पड़… जूते से पिटाई

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। कमतौल भूमि निबंधन कार्यालय के सहायक लिपिक अमरेंद्र लाल दास व मोहनपुर के अमीन चंद्रिका प्रसाद पर महादलित को जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर मारपीट करते हुए गाली देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर पीड़ित कलिगांव के मेथुर राम ने अनुसूचित जाति जनजाति थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए दोनों को नामजद किया है। एफआईआर में कहा है कि 28 नवंबर को कलिगांव में गेंहू की बुआई के दौरन कमतौल रजिस्ट्री ऑफीस से आए बड़ा बाबू व अमीन से जमीन के मालिक नागेंद्र कुमार चौधरी ने पूछा कि जोत वाली भूमि को व्यवसायिक व मकान की जांच रिपोर्ट किए हैं जो गलत है। इस बात को लेकर दोनों के बीच गरमा गरम बहस हो गई। महादलित मैथुर राम ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो सहायक लिपिक अमरेंद्र प्रसाद ने गाल पर थप्पड़ जड़ते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज देकर अपमानित किया। अमीन चंद्रिका प्रसाद ने अपशब्द भाषा का प्रयोग कर जूता से पिटाई कर धमकी दी कि मेरा घर बगल के गांव मोहनपुर में है केस करेगा तो जान से मार देंगे। इस बीच मोटर साइकिल से जा रहे स्थानीय पूर्व प्रमुख सुशील कुमार झा, अजय कुमार झा, शोभित दास हल्ला सुनकर रूक गए। इन लोगों ने अधिक मारपीट होने से बचाया। अनुसूचित जनजाति थाना अध्यक्ष बीडी राम ने बताया की शिकायत के आलोक में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है। उधर, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष जय प्रकाश झा ने आरोपी लिपिक व अमीन की कार्यशैली की जांच की मांग कर जमीन की गलत रिपोर्ट बनाने की बात कही है। कहा कि लगत रिपोर्ट बनाया जा रहा है। उन्होंने आंदोलन की चेतावनी देते हुए पक्ष विशेष के लिए कार्य करने की बात कही। कहा कि इसके लिए हर स्तर पर विरोध होगा।सिंहवाड़ा में महादलित के गाल पर थप्पड़… जूते से पिटाई

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining