spot_img

राष्ट्रीय जन स्वराज पार्टी बढ़ा आगे, लिया विस्तार

spot_img
- Advertisement -

राष्ट्रीय जन स्वराज पार्टी बढ़ा आगे, लिया विस्तार

- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय जन स्वराज पार्टी के प्रथम कार्यकारिणी की बैठक देवराम अमैठी पंचायत अवस्थित रेज्ड प्लेटफार्म प्रांगण में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार झा बब्लू ने कहा कि देश व प्रदेश के आम- जनों को अधिकार संपन्न बनाने, जन संप्रभुता कायम रखनें ,लोकतंत्र ,संविधान की रक्षा करने, आमलोगों की गरिमा बहाल रखने, गांधीवादी विचार धारा के प्रचार-प्रसार वो अनुकरण के लिए जन स्वराज लाना आज समय की मांग है। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के सपनों का भारत बनाना दुनिया में भारत को उसका पुराना वैभव लाना हम सभी जनों का राष्ट्रीय कर्तव्य है। पार्टी पूर्णतः लोकतांत्रिक ढंग से कार्य करेगी। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए रतिकांत झा उर्फ फूल बाबू ने कहा कि आज दलें लोकतंत्र को जातिवाद का जहर घोलकर दूषित कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुंद झा ने कहा कि आज सभी दलें महज सत्ता प्राप्ति की झूठ बोलकर जातिय समीकरणों के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। यह पार्टी आम जनों को वोटर नहीं जनार्द्धन मानती है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय जन स्वराज पार्टी बढ़ा आगे, लिया विस्तार

- Advertisement -

यह पार्टी केवल राष्ट्रहित, लोक कल्याण के लिए काम करेगी। बैठक में राम बहादुर यादव व डोमू सदा ने प्रस्ताव रखा कहा कि आज देश व प्रदेश के किसानों की हालत अति चिंताजनक है। अन्नदाता संकट में हैं। बैठक में सर्वसम्मति से किसान हित में लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष का निर्णय लिया गया । इसके अलावे बैठक में कृषि व किसान से संबंधित सर्वसम्मति से पांच प्रस्ताव पारित किया गया। आज की बैठक में संगठन विस्तार भी किया गया। इसमें आशुतोष कुमार झा को दरभंगा जिला का जिलाध्यक्ष,श्याम कुमार झा को बेनीपुर प्रखंड अध्यक्ष,शंकर ठाकुर को उक्त पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गणेश ठाकुर को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रंजीत कुमार झा को राष्ट्रीय प्रवक्कता ,डोमू सदा को सचिव, राम बहादुर यादव को श्रमिक प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कुल ग्यारह लोगों को संगठन विस्तार करने के लिए कार्य भार सौंपा गया है। वहीं पार्टी के संरक्षक सह मार्ग दर्शक मंडल में आकाशवाणी के अवकाश प्राप्त पदाधिकारी सुरेंद्र झा ,रतिकांत झा, रामसुधार झा ,मधुकांत मिश्र, मो. वाजीद अली, कृष्ण मोहन झा, रमेश मिश्र व कृष्णचंद्र झा का नाम शामिल है।

राष्ट्रीय जन स्वराज पार्टी बढ़ा आगे, लिया विस्तार

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan