spot_img

पप्पू ने कहा, जो मौत के बाद भी मांगते हैं पैसे जनता ऐसे अस्पतालों को जला दे

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिन प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के मौत के बाद इलाज के नाम पर पैसे वसूले जाते हैं। ऐसे अस्पतालों को आम लोगों से जला देने का आह्वान जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने किया। रविवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के यूरोपियन गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दरभंगा का डीएमसीएच मौत का सौदागर बना हुआ है। डीएमसीएच डरावना नाम बन गया है। उन्होंने कहा कि पटना व दरभंगा में खुले एक नामी ग्रामीण अस्पताल में सिर्फ लाशों से पैसा वसूल रहा है। पिछले राजद सरकार व मौजूदा नीतीश सरकार ने सरकारी अस्पतालों को अपने निचले स्तर तक पहुंचा दिया है। अस्पतालों में साठ फीसद डॉक्टर नहीं है। वहीं पटना में खुले एम्स में 80 फीसद डॉक्टर नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान नहीं है। उन पर भी 302 का मुकदमा होना चाहिए। श्री यादव यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर किसी जिले में शराब का कारोबार हो रहा है, तो वहां के डीएम, एसपी और मंत्री पर भी कारवाई होना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि 17 शेल्टर होम की जांच पर मुहर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी है। उन्होंने कहा कि मधुबनी शेल्टर होम की सपोर्ट करने वालों में पक्ष और विपक्ष दोनों के लोग शामिल थे। उन्होंने अभियुक्तों के फांसी की मांग भी की। श्री यादव ने कहा कि आज दरभंगा एयरपोर्ट को लेकर कई नेता अपनी वाह-वाही लूटने में लगे हुए हैं, लेकिन उन्होंने 21 बार लोकसभा में एयरपोर्ट का मामला उठाया था। वहीं उन्होंने कहा कि दरभंगा में बन रहे एम्स का विरोध नहीं करते हैं, लेकिन बिहार में चार एम्स की बात वह हमेशा करते रहेंगे। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज वे लोग नफरत की चीजों की मार्केटिंग कर रहे हैं।पप्पू ने कहा, जो मौत के बाद भी मांगते हैं पैसे जनता ऐसे अस्पतालों को जला दे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, सूरज की दादागिरी के बीच बादलों की बगावत! बिहार में लू और बारिश आमने-सामने, IMD ने जारी किया बड़ा ALERT

Bihar Weather: बिहार में बुधवार, 24 जून को मौसम का दोहरा मिजाज दिखेगा। कुछ हिस्सों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है, जबकि कई जगहों पर भीषण गर्मी जारी रहेगी। IMD ने लोगों और कि#BiharWeather,#IMDAlert,#MonsoonBihar

बड़ी खबर: आधी रात मधुबनी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; SHO की उंगली टूटी, कांस्टेबल को पीटा…

Madhubani Police Attack: मधुबनी में शराब तस्करों के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार की उंगली टूट गई और एक कांस्टेबल भी घायल हुआ। दो#MadhubaniPolice,#BiharCrime,#PoliceAttack

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj