spot_img

Begusarai Airport: पटना-दरभंगा के बाद अब बेगूसराय की बारी, सम्राट चौधरी ने किया हवाई अड्डे का बड़ा ऐलान, खुलेंगे रोजगार के द्वार

spot_img
- Advertisement -

Begusarai Airport: बिहार की सियासत में विकास का पहिया अब हवाई उड़ान भरने को तैयार है। पटना और दरभंगा के बाद अब एक और शहर आसमान से जुड़ने जा रहा है, जिससे इलाके की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा के दौरान यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बीरपुर और वाल्मिकीनगर की तरह ही जल्द बेगूसराय में एयरपोर्ट बनाने का काम शुरू किया जाएगा। यह ऐलान बेगूसराय और शेखपुरा में आयोजित जनसभाओं के दौरान किया गया।

- Advertisement -

Begusarai Airport: विकास की नई उड़ान

बेगूसराय के बीआईएडीए परिसर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ने जिस बेगूसराय में उद्योग की नींव रखी थी, उसे अब नई ऊंचाइयों पर ले जाने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अकेले उर्वरक क्षेत्र में लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बेगूसराय में प्लास्टिक चेयर निर्माण समेत कई अन्य उद्योग पहले से ही चल रहे हैं और एयरपोर्ट बनने से इस औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बेगूसराय में पानी के छींटे का खूनी खेल: भड़की हिंसा, 9 लोग गिरफ्तार; DM-SP ने खुद संभाला मोर्चा!

उद्योग और रोजगार पर सरकार का फोकस

सम्राट चौधरी ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य उद्योगों को बढ़ावा देना और बिहार के हर जिले में उद्योग स्थापित करना है ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा हों और पलायन को पूरी तरह से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों के भीतर एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोजगार के अन्य अवसर उपलब्ध कराना है। उनके अनुसार, पिछले पांच वर्षों में ही बिहार सरकार 50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया करा चुकी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार शर्मसार: आम चुनने के बहाने 10 साल की बच्ची से 70 साल के बुजुर्ग ने की दरिंदगी, पूरे गांव में फैला गुस्सा!

बुनियादी ढांचे में आया बड़ा बदलाव

उपमुख्यमंत्री ने राज्य में हुए ढांचागत विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब पटना से बेगूसराय पहुंचने में चार से पांच घंटे लगते थे, लेकिन अब यह दूरी मात्र डेढ़ से दो घंटे में तय हो जाती है। हल्दिया से रक्सौल तक बन रहे एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद बेगूसराय से कोलकाता का सफर सिर्फ पांच से छह घंटे का रह जाएगा। सरकार ने हरिद्वार की तर्ज पर सिमरिया घाट का भी विकास किया है। सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार के बाद अब एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में काम किया जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। साथ ही, पटना से हल्दिया तक जलमार्ग को भी सुगम बनाने की योजना पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिहार शर्मसार: आम चुनने के बहाने 10 साल की बच्ची से 70 साल के बुजुर्ग ने की दरिंदगी, पूरे गांव में फैला गुस्सा!

श्री बाबू और कर्पूरी ठाकुर का सपना हो रहा साकार

शेखपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वे उस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं, जिसका नेतृत्व कभी श्री बाबू ने किया था। उन्होंने कहा कि श्री बाबू ने विकास की जो नींव रखी थी, उसे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरा कर रही है। चौधरी ने यह भी कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय का काम किया, जबकि नीतीश कुमार ने विकास और सामाजिक न्याय दोनों को एक साथ साधकर बिहार को आगे बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर लगातार अग्रसर रहेगा। उन्होंने 2005 से पहले की स्थिति की याद दिलाते हुए कहा कि तब बिहार का बजट महज छह हजार करोड़ था, जो अब बढ़कर लगभग साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है, यह बदलते बिहार की निशानी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM Samrat की वर्क प्रोजेक्ट: बंद पड़ी चीनी मिलों में गन्ना उत्पादन फूंकेगा नई जान

Bihar Ganna Udyog: बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों को गति देने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने बिहार गन्ना उद्योग प्रोत्साहन नीति-2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दि#BiharNews,#GannaKisan,#SamratChoudhary

भागलपुर की नई DM अलंकृता पांडेय ने कहा ‘चुनौतीपूर्ण है, पर…’, जानें क्या हैं प्राथमिकता

Bihar DM Alankrita Pandey: जहानाबाद की पूर्व जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने भागलपुर के नए डीएम का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि भागलपुर चुनौतीपूर्ण है, लेकिन विकास और विधि-व्यवस्था उनकी सर्#BiharDM,#BhagalpurNews,#AlankritaPandey

बिहार में जर्जर मकानों पर चलेगा बुलडोजर! नया Building Bylaws 2026 ड्राफ्ट जारी, मालिकों पर होगी सीधी कार्रवाई

Bihar Building Bylaws: बिहार में अब जर्जर और खतरनाक इमारतों पर बुलडोजर चलाने का रास्ता साफ हो गया है। नए बिल्डिंग बायलाज 2026 का ड्राफ्ट जारी, प्राधिकरण को मिले सख्त अधिकार।#BiharNews,#BuildingBylaws,#PublicSafety

Court का बड़ा फैसला: पटना कोचिंग विवाद में रौशन आनंद के करीबियों को झटका, खान सर की किस्मत का फैसला 25 जून को

Patna Coaching Dispute: पटना के मुसल्लहपुर हाट कोचिंग विवाद में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद के भाई अभिषेक और स्टाफ गौरव को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस#PatnaCoaching,#KhanSir,#BiharNews