back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

अन्नदाताओं की चिंता कर रही सरकार, साकार हुआ संयुक्त कृषि भवन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

चंदन पांडेय, देशज टाइम्स ब्यूरो। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को कहा कि नीतीश सरकार किसानों के हक में लगातार कार्य कर रही है। किसी भी सूरत में अन्नदाताओं को उनकी परेशानी से उबारा जाएगा। किसानों के लिए अलग से कई सुविधाओं की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है जो जल्द ही धरातल पर दिखेगा। किसानों के लिए खुशखबरी सुनाते कहा कि कृषि विभाग में अब कोई पोस्ट खाली नहीं रहेंगे। इससे पूर्व मंत्री कुमार यहां तीन करोड़ सत्तर लाख 36 हजार 870 रूपए की लागत से संयुक्त कृषि भवन का उद्घाटन किया। मौके पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में खाली पड़े सभी पद को चार माह के अंदर भर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को काम में कठिनाई उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मिथिला का क्षेत्र मखाना, मछली, पान के लिए जाना जाता है। वहीं जमींदार से लेकर बटाईदार तक को समय पर मुआवजा मिल जाए इसके लिए एक पोर्टल की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर बहादुरपुर के विधायक भोला यादव, एमएलसी अर्जुन सहनी, इंद्रमोहन सिंह, मुरारी मोहन झा, जिलाध्यक्ष हरि सहनी, धर्मशीला गुप्ता समेत दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।अन्नदाताओं की चिंता कर रही सरकार, साकार हुआ संयुक्त कृषि भवन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Artificial Intelligence: PM मोदी का ‘मानव’ मंत्र, जानिए क्यों है ये AI का भविष्य

भारत एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहाँ तकनीकी प्रगति की रफ्तार अभूतपूर्व...

टी20 World Cup में जिंबाब्वे ने किया बड़ा धमाल, श्रीलंका की ‘लंका’ लगाई

T20 World Cup: क्रिकेट के महासमर टी20 वर्ल्ड कप में एक ऐसा तूफान आया...

Jai Hanuman: क्या ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव करेंगे प्रशांत वर्मा की फिल्म में धमाकेदार एंट्री?

Jai Hanuman: साउथ सिनेमा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे देश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें