spot_img

दरभंगा: NH-527C जाम करना पड़ा भारी, 100 से अधिक पर FIR, एंबुलेंस भी फंसी!

Darbhanga Road Block: अपहृता मेघा कुमारी के परिजनों और उपद्रवियों ने दो दिन तक सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज और गुप्तचरों की मदद से 10 नामजद सहित 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Road Block: बिहार के दरभंगा जिले में एनएच-527सी को जाम करने वाले 110 लोगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जाले थाना क्षेत्र के कतरौल-वसंत पंचायत के वसंत गांव में दो दिनों तक सड़क जाम कर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई से सड़क जाम कर आम लोगों को परेशान करने वालों में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

जाले थाना में पदस्थापित एसआई मिथिलेश यादव के आवेदन पर 20 जून को प्राथमिकी संख्या 124/26 दर्ज की गई है। पुलिस को 16 जून की सुबह 10:30 बजे सूचना मिली थी कि जाले थाना कांड संख्या 120/26 की अपहृता मेघा कुमारी के परिजन और कुछ उपद्रवियों ने ग्राम वसंत स्थित समता चौक के पीसी सड़क और NH-527C को जाम कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भरत तिवारी एनकाउंटर: अब मिलेगा न्याय! CM सम्राट चौधरी ने लिया बड़ा फैसला| शाहनवाज हुसैन ने क्या बताया

अस्पताल जा रही एंबुलेंस भी फंसी, पांच घंटे तक बाधित रहा आवागमन

पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि बांस-बल्ला लगाकर और टायर जलाकर करीब पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया गया था। इस कारण कई वाहन, जिनमें एंबुलेंस भी शामिल थीं, सड़क पर ही फंसे रहे। आवेदन में यह भी बताया गया है कि 15 जून को भी इसी तरह वसंत गांव में पांच घंटे तक दरभंगा रोड ब्लॉक किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में अब हेलीकॉप्टर से पहुंचें मां मुंडेश्वरी धाम! सरकार ने दी मंजूरी, जानें कब से मिलेगी सुविधा

पुलिस ने कमतौल ओआरटी टीम, थाना के पुलिस बल और बौखरा थाना के सहयोग से ग्रामीणों की मदद से जाम हटाया और आवागमन बहाल किया। एसआई मिथिलेश यादव ने इस मामले में वीडियो फुटेज, स्थानीय चौकीदार और गुप्तचरों से मिली जानकारी के आधार पर 10 नामजद और 100 अज्ञात पुरुष-महिलाओं को आरोपी बनाया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani की नई मिसाल : सरकारी मदद से बदली विभा ने जिंदगी! तेल मिल खोला, दे रहीं 5 परिवारों को बड़ा सहारा!

इन 10 लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी

पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में 10 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर सड़क जाम करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

  • लड्डू झा
  • गणेश पासवान
  • सचिन्द्र सहनी
  • गुद्दू पासवान
  • प्रेम पासवान
  • राजन पासवान
  • चन्दन पासवान
  • सुशील पासवान
  • रोहित पासवान
  • उमेश पासवान

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इन सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। अवैध तरीके से सड़क जाम कर जनता को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पत्रकारों के साथ हो रहा ‘अत्याचार’! SSP जगुनाथ रेड्डी से मिलकर बताया दर्द, बोले- ‘ असहनीय है सर’

Darbhanga News: दरभंगा में पत्रकारों पर हो रहे लगातार हमलों और झूठे मुकदमों से आक्रोशित 50 से अधिक पत्रकारों ने SSP जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी से मिलकर न्याय की मांग की है। उन्हों#DarbhangaNews,#BiharJournalists,#PressFreedom

24 को बजेगी शहनाई : वायरल हुई क्रिकेटर आकाशदीप की पत्नी की तस्वीर! जानिए कौन हैं DSP की होने वाली दुल्हन अक्षिता राज ?

Bihar Akashdeep Wedding: बिहार के डीएसपी और क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली पत्नी अक्षिता राज की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जानिए कौन हैं अक्षिता राज और क्या है उनकी पृष्ठभूमि?#BiharNews,#AkashdeepWedding,#AkshitaRaj

मंगेतर ही निकली ‘ कातिल ’, शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग और…खाई में दे दिया धक्का, मौत

Pune Murder: पुणे में एक बड़े कारोबारी के बेटे केतन अग्रवाल की मौत को पहले हादसा समझा गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की बात कबूली। 17 करोड़ क#PuneCrime,#KetanAgarwalMurder,#SiyaGoyal

Khan Sir पर एक और आफ़त! अब खान ग्लोबल क्लासेज हुआ सील! इन 50 संस्थाओं पर भी ‘ खतरा ‘

Prayagraj Coaching: लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल लाइंस स्थित खान ग्लोबल क्लासेज को सील कर दिया गया। 50 अन्य संस्थानों पर भी ग#PrayagrajCoaching,#PDAAction,#KhanGlobalClasses