आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में एक भी जगह भाजपा को बहुमत नहीं मिली। जो इस बात का संकेत दे रहा है कि अगामी लोकसभा चुनाव में इससे और बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। यह बात पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कही। डॉ. अहमद देशज टाइम्स से विशेष बातचीत कर रहे थे। श्री अहमद ने कहा कि तीन राज्य में जिस तरह से कांग्रेस को बहुमत मिला है वह एक झांकी है अभी तो लोकसभा बाकी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता, देश में उन्माद फैलाने व झूठे वायदे से तंग आ गई है, जिसका परिणाम पांच राज्यों में देखने को मिला है। श्री अहमद ने कहा कि कांग्रेस मुक्त देश की बातें करने वाली पार्टी, खुद देश मुक्त होने वाली है। इसकी शुरूआत पांच राज्यों की जनता ने कर दी है। उन्होंने कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता इससे अच्छा परिणाम देगी। देश का युवा, किसान व छोटे-छोटे कारोबारी को केंद्र की भाजपा सरकार ने करीब साढ़े चार साल में कहीं का नहीं छोड़ा। श्री अहमद ने देशज टाइम्स के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभाओं में जो भी वादे किए गए हैं, उसपर कांग्रेस खड़ा उतरेगी। कांग्रेस कभी भी झूठे वादों की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि वह देश की जनता को साथ लेकर चलती है।








You must be logged in to post a comment.