back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

पंडौल में नवविवाहिता की हत्या, शव को रेलवे लाइन पर फेंका

spot_img
- Advertisement -

पंडौल में नवविवाहिता की हत्या, शव को रेलवे लाइन पर फेंकाआकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। पंडौल थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता राजन सदाय की बाइस वर्षीय पत्नी रंगीला देवी की हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए ससुरालवालों ने शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया। बुधवार को की दरभंगा सदर की रंगीला की मां जानकी देवी  ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मां ने कहा है कि उनकी पुत्री रंगीला की शादी लगभग ढ़ेर वर्ष पूर्व पंडौल थाना के राजन सदाय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रंगीला को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। इसी को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने कल देर रात गायत्री की हत्या कर दी। वहीं हत्या को आत्महत्या दर्शाने ने लिए मधुबनी सकरी रेलवे लाइन पर शव को फेंक दिया। इसकी सूचना उनको ग्रामीणों ने दी। बाद में घटना की सूचना रंगीला के मायके वालों ने पंडौल थाना को दी तब जाकर शव को जब्त कर लिया गया है। शव देखने से प्रतीत होता है कि किसी ट्रेन से उसकी मामूली चोट लगी है। इसके बाद ससुराल वाले शव को जलाने के लिए ले जा रहे थे। रंगीला को एक पुत्र है जो अभी महज दो तीन महीनें का ही है जिसके सामने विकराल समस्या पैदा हो गई है। थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। इस सिलसिले में रंगीला के परिजनों ने थाना में पति व उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पंडौल में नवविवाहिता की हत्या, शव को रेलवे लाइन पर फेंका

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IPL में Impact Player Rule: अक्षर पटेल का छलका दर्द, बताया क्यों खत्म हो रही दोहरी भूमिका वाले खिलाड़ियों की अहमियत!

Impact Player Rule: आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में एक नया तूफान खड़ा...

आज का पंचांग: 24 मार्च 2026 – शुभ-अशुभ मुहूर्तों का महाज्ञान

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है...

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें