spot_img

Darbhanga Road News 73 लाख की सड़क 400 फीट अटकी, SDO मनीष झा का फूटा गुस्सा! ‘यह कैसी लापरवाही!’ | पढ़िए -विभाग की सड़क पर – दावा, काम रुका

Darbhanga Road Dispute: बेनीपुर के अमेठी गांव में मुख्यमंत्री सड़क अनुरक्षण योजना के तहत बन रही 1600 मीटर सड़क का काम भूमि विवाद में फंसा है। अनुमंडल पदाधिकारी ने तत्काल मापी का आदेश देकर पुरानी लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Road Dispute: दरभंगा के बेनीपुर अनुमंडल में मुख्यमंत्री सड़क अनुरक्षण योजना के तहत बन रही एक महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से भूमि विवाद के कारण अटका हुआ है। लगभग 73 लाख रुपए की लागत से 1600 मीटर लंबी यह सड़क अमेठी गांव के रमन जी के खेत से अमेठी पुवारी टोला तक बननी है, लेकिन 400 फीट का हिस्सा अधूरा पड़ा है। इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मनीष कुमार झा ने कड़ा रुख अपनाते हुए अंचल अधिकारी को तत्काल मापी कर विवाद सुलझाने का निर्देश दिया है।

- Advertisement -

ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क पर निजी भूमि का दावा, काम रुका

अमेठी गांव में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बनवाई जा रही इस सड़क के निर्माण में स्थानीय संतोष झा ने अपनी निजी भूमि बताकर बाधा डाल दी है। संवेदक अमरनाथ झा को यह कार्य 23 दिसंबर 2026 तक पूरा करना है, लेकिन जमीन विवाद के कारण काम रुका हुआ है। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता विवेक सोनी ने बताया कि यह कोई नया विवाद नहीं है। पहले भी दो बार इस सड़क का निर्माण हुआ, लेकिन 120 मीटर का यह हिस्सा कभी नहीं बन पाया और न ही इसकी मरम्मत की गई। अब अंचल अधिकारी द्वारा मापी करवाकर जल्द समस्या समाधान का भरोसा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News महागठबंधन में दरार- कांग्रेस नाराज : क्या तेजस्वी की रणनीति पड़ेगी भारी? बांकीपुर से पहले बड़ा खुलासा

अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा ने इस पूरी स्थिति को विभागीय लापरवाही करार दिया। उन्होंने कहा, ‘यह विभागीय पदाधिकारी की लापरवाही का कारण है। पहली बार सड़क निर्माण में ही इस भूमि विवाद को सुलझा लिया जाना चाहिए था। यदि वह निजी भूमि थी, तो उसका अधिग्रहण कर सड़क का कार्य पूर्ण किया जाना था। लेकिन दोनों ओर से सड़क का निर्माण कर बीच में लगभग 400 फीट सड़क को छोड़ दिया जाने से इस योजना का औचित्य ही क्या रह जाता है? आम लोगों को इसका समुचित फायदा मिलना मुश्किल है।’

- Advertisement -

एसडीओ ने दिए तत्काल मापी के आदेश, लापरवाही पर उठाए सवाल

मनीष कुमार झा ने स्थल निरीक्षण के दौरान अंचल अधिकारी को सरकारी अमीन से तत्काल मापी करवाकर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर दिया कि इस तरह से सड़क का एक बड़ा हिस्सा अधूरा छोड़ देने से योजना का मूल उद्देश्य ही खत्म हो जाता है। आम जनता को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। इस निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता, संवेदक और भू स्वामी भी मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार को बड़ी राहत! अरवल, मांगोबंदर, केंदुआ, टोलसोनो, झाझा, नरगंजो और भैरोगंज- इन 7 जगहों पर बनेंगे नए बाइपास, मिलेगी जाम से राहत

अनुमंडल पदाधिकारी के इस हस्तक्षेप से उम्मीद जताई जा रही है कि लंबे समय से अटके इस सड़क निर्माण का रास्ता जल्द साफ हो जाएगा। अब देखना होगा कि अंचल अधिकारी की मापी रिपोर्ट क्या कहती है और कब तक यह विवादित हिस्सा बनकर तैयार होता है, ताकि ग्रामीणों को सुगम आवागमन का लाभ मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी राहत – Darbhanga LNMU कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! 27 जुलाई से चल रहा आंदोलन थमा, मिली ये बड़ी खुशखबरी

Lalit Narayan Mithila University Strike: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में 27 जुलाई से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। कुलपति की पहल पर हुई वार्ता में प्रोन्नति सहित सभी मांगें म#LNMUStrike,#DarbhangaNews,#BiharEducation

दरभंगा में भयानक गंदगी! 3 दिन से ठप पड़ी सफाई, बेनीपुर मुख्य पार्षद ने सरकार से की बड़ी अपील

Darbhanga Sanitation Strike: दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य पार्षद मो०#DarbhangaNews,#BiharStrike,#SanitationWorkers

श्रावणी मेले से पहले दरभंगा में बड़ा ऐलान! DM-SSP ने कहा- ‘श्रद्धालु भगवान हैं’, कुशेश्वरस्थान गर्भगृह में लगेगा अर्घा| सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा...

Darbhanga Shravani Mela: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान धाम में श्रावणी मेले से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने तैयारियों का जायजा लिया।#DarbhangaNews,#ShravaniMela,#Kusheshwarsthan

दरभंगा गौशाला का लौटेगा ‘ गौरव ‘ मिलेगी नई जिंदगी! SDO का बड़ा आश्वासन, व्यवस्था में करेंगे सुधार, जल्द देखने जाएंगे गौशाला!

Darbhanga Goshala: दरभंगा गौशाला के संरक्षण और विकास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कुमार गौरव ने गौशाला के बेहतर संचालन और गोवंशों के कल्याण के लिए सकार#DarbhangaNews,#GoshalaVikas,#BiharCattle