spot_img

Darbhanga News दरभंगा में बवाल वाला जमीन विवाद! घर बनाने को लेकर परिवार में चली लाठी-रॉड, महिला का मंगलसूत्र तक छीना

Darbhanga News: जाले के मोदी पोखर टोला में पैतृक जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। राजकुमार सिंह के परिवार पर लोहे की रॉड से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल किया गया और लाखों के गहने लूट लिए गए। जाले पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा जिले में जमीन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जाले थाना क्षेत्र के गररी पंचायत अंतर्गत मोदी पोखर टोला में पैतृक जमीन पर घर निर्माण का काम एक परिवार के लिए खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक ही परिवार के कैलाश सिंह और राजकुमार सिंह के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं लाखों रुपये के गहने भी लूट लिए गए।

- Advertisement -

राजकुमार सिंह ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि घर निर्माण के दौरान कैलाश सिंह और रविरंजन सिंह समेत अन्य लोग लाठी-डंडा, लोहे की रॉड और खंती लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन निर्माण कार्य रोकने की कोशिश की। जब राजकुमार सिंह ने इसका विरोध किया, तो उन पर हमला कर दिया गया और लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  श्रावणी मेले में रेलवे का 'ऑपरेशन क्लीन': भागलपुर में 372 बिना टिकट यात्री दबोचे गए!

बीच-बचाव करने आए राजकुमार के भाई मोहन सिंह पर भी हमला किया गया, जिससे उनका हाथ टूट गया। उनकी पत्नी डॉली सिंह के साथ भी मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। राजकुमार सिंह का आरोप है कि इस दौरान उनकी पत्नी का करीब एक लाख रुपये मूल्य का मंगलसूत्र और सोने की सिकड़ी भी छीन ली गई। घायल राजकुमार सिंह, मोहन सिंह और डॉली सिंह को तत्काल सीएचसी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bankipur By-election बांकीपुर में RJD-PK का 'सीक्रेट प्लान'? BJP के सनसनीखेज दावे ! बिहार की सियासत में भूचाल | पढ़िए - RJD एजेंट दे रहे थे PK को वोट... ?

पैतृक जमीन पर घर बनाने को लेकर बवाल

इस घटना के बाद दूसरे पक्ष, राजकुमार सिंह की ओर से भी जाले थाना में कैलाश सिंह और रविरंजन सिंह सहित अन्य के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और सबूतों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा खुलासा-बड़ा बवाल ! प्रशांत किशोर का पटना SSP पर गंभीर तोहमत, सबूत देने का दावा| पहुंच गए चुनाव आयोग दफ़्तर

जाले पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज की प्राथमिकी

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया,

“पैतृक जमीन पर घर निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।”

पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पैतृक जमीन को लेकर परिवार में बढ़ा यह विवाद अब पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। इस घटना ने एक बार फिर संपत्ति विवादों में बढ़ती हिंसा की प्रवृत्ति को उजागर किया है, जहां रिश्तों की मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं। स्थानीय लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी राहत – Darbhanga LNMU कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! 27 जुलाई से चल रहा आंदोलन थमा, मिली ये बड़ी खुशखबरी

Lalit Narayan Mithila University Strike: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में 27 जुलाई से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। कुलपति की पहल पर हुई वार्ता में प्रोन्नति सहित सभी मांगें म#LNMUStrike,#DarbhangaNews,#BiharEducation

दरभंगा में भयानक गंदगी! 3 दिन से ठप पड़ी सफाई, बेनीपुर मुख्य पार्षद ने सरकार से की बड़ी अपील

Darbhanga Sanitation Strike: दरभंगा के बेनीपुर नगर परिषद में सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुख्य पार्षद मो०#DarbhangaNews,#BiharStrike,#SanitationWorkers

श्रावणी मेले से पहले दरभंगा में बड़ा ऐलान! DM-SSP ने कहा- ‘श्रद्धालु भगवान हैं’, कुशेश्वरस्थान गर्भगृह में लगेगा अर्घा| सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा...

Darbhanga Shravani Mela: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान धाम में श्रावणी मेले से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने तैयारियों का जायजा लिया।#DarbhangaNews,#ShravaniMela,#Kusheshwarsthan

दरभंगा गौशाला का लौटेगा ‘ गौरव ‘ मिलेगी नई जिंदगी! SDO का बड़ा आश्वासन, व्यवस्था में करेंगे सुधार, जल्द देखने जाएंगे गौशाला!

Darbhanga Goshala: दरभंगा गौशाला के संरक्षण और विकास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) कुमार गौरव ने गौशाला के बेहतर संचालन और गोवंशों के कल्याण के लिए सकार#DarbhangaNews,#GoshalaVikas,#BiharCattle