spot_img

दरभंगा में सुबह 5 बजे टहलने निकले युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ी से मिली लाश ! सड़क पर उतरे लोग – प्रदर्शन ! पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम

Bihar Murder: दरभंगा के लवानी गांव में 30 वर्षीय रोशन यादव की लाश मिलने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। न्याय की मांग पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस को तीन दिन का समय दिया है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Murder: सतीश चंद्र झा दरभंगा। दरभंगा जिले के लवानी गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। 30 वर्षीय रोशन यादव उर्फ मंगनु यादव का शव झाड़ियों से मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य सड़क को घंटों जाम रखा। उन्होंने पुलिस को हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने दिया गया।

- Advertisement -

सुबह घर से निकले, झाड़ियों में मिली लाश

लवानी गांव निवासी शत्रुघन यादव के पुत्र रोशन यादव उर्फ मंगनु यादव बुधवार की सुबह लगभग 5:00 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। जब वह 8:00 बजे तक घर नहीं लौटे, तो उनके पिता और अन्य परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लवानी पुल के पास उन्हें रोशन के फोन की घंटी सुनाई दी, जिसके बाद पास की झाड़ियों में रोशन का मृत शरीर मिला। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गहरे घाव के निशान थे और नाक, कान व आंखों से खून बह रहा था, जिससे निर्मम हत्या की पुष्टि हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Kamtaul Ahari Electricity शहरी दर्जा सिर्फ नाम का! कमतौल-अहियारी में आज भी 'ग्रामीण' बिजली, 2 साल से अटका काम | पार्षद अभिषेक कुमार की त्राहिमाम

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि थाना पुलिस ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी और ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी बासुकीनाथ झा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और दिन के 12:00 बजे तक मुख्य सड़क जाम रही, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  नेपाल में बारिश का कहर! बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, 13 जिले प्रभावित | CM Samrat ने खुद संभाली कमान

ग्रामीण एसपी ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद ही ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने दिया, लेकिन साथ ही पुलिस को 72 घंटे के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम भी दिया। इस मामले की जांच के लिए स्वान दस्ता टीम और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने में जुट गई है।

डीएसपी बासुकीनाथ झा ने इस संबंध में बताया, “पुलिस हर मामले की हर पहलू के जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की सही जांच का परिणाम सामने आ सकता है।”

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अगर तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर मौत का मंजर! स्कॉर्पियो ने ली मासूम अंजलि की जान, पिता गंभीर

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची अंजलि की मौत हो गई, जबकि उसके पिता राजेश महतो गंभीर रूप से घायल हैं।#DarbhangaNews,#RoadSafety,#BiharAccident

दरभंगा पुलिस हिरासत से ‘ दुष्कर्मी ‘ हुआ फरार … बालिग था या नाबालिग ! हो रही तहकीकात | इधर, 3 महिला तस्कर के...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। महिला थाना से दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, लहेरियासराय पुलिस ने 2#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#LiquorSeizure

Bhagalpur Ganga erosion गंगा का विकराल रूप: भागलपुर में उजड़ गए सैकड़ों घर, 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर भी नदी में समाया

Bihar Ganga erosion: भागलपुर के राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव जारी है। सैकड़ों परिवार बेघर हो रहे हैं और 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी नदी में समा गया।#BiharGangaErosion,#BhagalpurNews,#RaghopurCrisis

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप- गंगा ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, पुनपुन का तटबंध टूटा! Nitish Kumar खुद थामी कमान

Bihar Flood: बिहार में गंगा और पुनपुन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। गंगा ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि पटना में पुनपुन नदी का तटबंध टूट गया है#BiharFlood,#GangaWaterLevel,#MungerNews