spot_img

दरभंगा के जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर मौत का मंजर! स्कॉर्पियो ने ली मासूम अंजलि की जान, पिता गंभीर

Darbhanga Road Accident: जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इलाज के लिए ले जाई जा रही बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ा, मां सदमे में बेहोश हुई।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Road Accident: गुरुवार को दरभंगा में जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर बहुरी पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में आठ वर्षीय बच्ची आराधना कुमारी उर्फ अंजलि की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में अंजलि के पिता राजेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका दाहिना पैर टूट गया है। यह परिवार पौनी गांव, गररी पंचायत का निवासी है और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

- Advertisement -

दरभंगा के जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर मौत का मंजर! स्कॉर्पियो ने ली मासूम अंजलि की जान, पिता गंभीर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, राजेश महतो अपनी बेटी अंजलि को बाइक (BR07AH/8361) से अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो (HR47B/6565) से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार पिता-पुत्री सड़क से नीचे जा गिरे, जबकि बाइक दूर जा पड़ी। स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में लुढ़क गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather बिहार के 25 जिलों में भारी बारिश का खतरा! जान बचाना है तो तुरंत करें ये काम - देखें लिस्ट

दरभंगा के जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर मौत का मंजर! स्कॉर्पियो ने ली मासूम अंजलि की जान, पिता गंभीर

पिता-पुत्री को डीएमसीएच रेफर किया गया, रास्ते में तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। हालांकि, डीएमसीएच ले जाने के दौरान ही मासूम अंजलि ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

प्रभारी थानाध्यक्ष दीपशिखा ने बताया, “मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

गांव में पसरा मातम, स्कॉर्पियो मालिक की पहचान हुई

बेटी की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इस हृदय विदारक घटना की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे परिवार में कोहराम मच गया और पौनी गांव में गहरा मातम छा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का मालिक सीतामढ़ी के मिर्जापुर निवासी जमील खान है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा पुलिस हिरासत से ‘ दुष्कर्मी ‘ हुआ फरार … बालिग था या नाबालिग ! हो रही तहकीकात | इधर, 3 महिला तस्कर के...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिस के सामने दो बड़ी चुनौतियां हैं। महिला थाना से दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, लहेरियासराय पुलिस ने 2#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#LiquorSeizure

Bhagalpur Ganga erosion गंगा का विकराल रूप: भागलपुर में उजड़ गए सैकड़ों घर, 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर भी नदी में समाया

Bihar Ganga erosion: भागलपुर के राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव जारी है। सैकड़ों परिवार बेघर हो रहे हैं और 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी नदी में समा गया।#BiharGangaErosion,#BhagalpurNews,#RaghopurCrisis

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप- गंगा ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, पुनपुन का तटबंध टूटा! Nitish Kumar खुद थामी कमान

Bihar Flood: बिहार में गंगा और पुनपुन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। गंगा ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि पटना में पुनपुन नदी का तटबंध टूट गया है#BiharFlood,#GangaWaterLevel,#MungerNews

भागलपुर में गंगा का विकराल रूप: जान बचाने ऊंचे स्थानों पर पलायन, 5000 लोग बेघर- जिंदगी दांव पर, खाने को तरसे लोग, सांपों से...

Bihar Flood: भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नाथनगर प्रखंड के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। करीब 5 हजार लोग बेघर होकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए है#BiharFlood,#BhagalpurNews,#GangaRiver