spot_img

दरभंगा पुलिस हिरासत से ‘ दुष्कर्मी ‘ हुआ फरार … बालिग था या नाबालिग ! हो रही तहकीकात | इधर, 3 महिला तस्कर के साथ 25 लाख की शराब पकड़ी ! पढ़िए – सादे लिबास में पुलिस और सवाल

Darbhanga Police: एक तरफ महिला थाना से दुष्कर्म का नाबालिग आरोपी चकमा देकर भागा है, जिसकी तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर, लहेरियासराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख की अवैध शराब के साथ तीन महिला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य फरार हो गए।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Police: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जहां एक तरफ महिला थाना की हिरासत से दुष्कर्म का एक नाबालिग आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, वहीं दूसरी ओर लहेरियासराय थाना की पुलिस ने 25 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब के साथ तीन महिला कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों घटनाओं ने दरभंगा पुलिस के लिए दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है, जिससे पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -

महिला थाना से नाबालिग दुष्कर्म आरोपी फरार: पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

दरभंगा के महिला थाना से बुधवार की सुबह दुष्कर्म के मामले का एक नाबालिग आरोपी फरार हो गया। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी मंगलवार की देर रात हुई थी, जिसके बाद उसे थाना में रखा गया था। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गनौन गांव का रहने वाला यह नाबालिग युवक कांड संख्या 119/26 में आरोपी था।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने बताया

कि बुधवार सुबह शौचालय जाने के बहाने उसने होमगार्ड की महिला जवान को चकमा दिया और फरार हो गया। उसकी निगरानी के लिए एक महिला होमगार्ड जवान को तैनात किया गया था। फरार होने के बाद से अब तक आरोपी अपने घर भी नहीं पहुंचा है। उसकी तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गांव और कई अन्य संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अनुसंधानक व ओडी पदाधिकारी दरोगा अर्चना कुमारी के आवेदन पर इस फरारी को लेकर कांड संख्या 147/26 दर्ज किया गया है। महिला थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि युवक नाबालिग है या बालिग, इसकी पुष्टि के लिए स्कूल से संपर्क किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Madhubani के रेल यात्रियों की मौज! वंदे भारत को मिला नया स्टॉप, अब जोगबनी- मुजफ्फरपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयनगर-समस्तीपुर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन अब लहेरियासराय स्टेशन पर रुकेंगी

25 लाख की अवैध शराब जब्त, तीन महिला कारोबारी गिरफ्तार

दूसरी ओर, लहेरियासराय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलवागंज के अंधेरिया बाग मोहल्ले में बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार को सूचना मिली थी कि मोहल्ले के कुछ घरों में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम ने सादे लिबास में जाकर शराब की बोतलें खरीदीं।

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा–नई दिल्ली –दरभंगा स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार

दरभंगा पुलिस हिरासत से ' दुष्कर्मी ' हुआ फरार ... बालिग था या नाबालिग ! हो रही तहकीकात | इधर, 3 महिला तस्कर के साथ 25 लाख की शराब पकड़ी ! पढ़िए - सादे लिबास में पुलिस और सवाल

शराब की पुष्टि होने के तुरंत बाद पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की देसी और विदेशी शराब बरामद की गई। छापेमारी के दौरान कई पुरुष कारोबारी पुलिस को देखते ही फरार हो गए। गोविंद महतो नामक एक कारोबारी अपने परिवार सहित पिछले दरवाजे से भाग निकला, हालांकि उसके घर से भी भारी मात्रा में शराब मिली है। पुलिस के अनुसार, कुछ घरों में तहखाने बनाकर शराब छिपाई गई थी, जिन्हें बारीकी से जांच करने पर उजागर किया गया।

छापेमारी में कुल 73 लीटर देसी चुलाई शराब और 419.735 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 493.735 लीटर है।

एएसआई बालाकांत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में तीन महिला कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाएं मुहल्ले के कई अन्य कारोबारियों के नाम भी बता रही हैं, जिनके घरों से विदेशी शराब बरामद हुई थी। दरोगा रजनीश कुमार के आवेदन पर फरार हुए शंकर महतो, कृष्ण कुमार महतो, गोविंद महतो, गोविंद महतो के पिता और गोविंद महतो की पत्नी काजल देवी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार हुए सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Kamtaul Ahari Electricity शहरी दर्जा सिर्फ नाम का! कमतौल-अहियारी में आज भी 'ग्रामीण' बिजली, 2 साल से अटका काम | पार्षद अभिषेक कुमार की त्राहिमाम

दरभंगा पुलिस के लिए ये दोनों मामले न सिर्फ चुनौती हैं, बल्कि उनकी कार्यप्रणाली और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की क्षमता को भी दर्शाते हैं। नाबालिग आरोपी की गिरफ्तारी और फरार शराब कारोबारियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा के जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर मौत का मंजर! स्कॉर्पियो ने ली मासूम अंजलि की जान, पिता गंभीर

Darbhanga Road Accident: दरभंगा में जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची अंजलि की मौत हो गई, जबकि उसके पिता राजेश महतो गंभीर रूप से घायल हैं।#DarbhangaNews,#RoadSafety,#BiharAccident

Bhagalpur Ganga erosion गंगा का विकराल रूप: भागलपुर में उजड़ गए सैकड़ों घर, 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर भी नदी में समाया

Bihar Ganga erosion: भागलपुर के राघोपुर में गंगा का भीषण कटाव जारी है। सैकड़ों परिवार बेघर हो रहे हैं और 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर भी नदी में समा गया।#BiharGangaErosion,#BhagalpurNews,#RaghopurCrisis

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप- गंगा ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, पुनपुन का तटबंध टूटा! Nitish Kumar खुद थामी कमान

Bihar Flood: बिहार में गंगा और पुनपुन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। गंगा ने 2016 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि पटना में पुनपुन नदी का तटबंध टूट गया है#BiharFlood,#GangaWaterLevel,#MungerNews

भागलपुर में गंगा का विकराल रूप: जान बचाने ऊंचे स्थानों पर पलायन, 5000 लोग बेघर- जिंदगी दांव पर, खाने को तरसे लोग, सांपों से...

Bihar Flood: भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे नाथनगर प्रखंड के कई गांव जलमग्न हो गए हैं। करीब 5 हजार लोग बेघर होकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए है#BiharFlood,#BhagalpurNews,#GangaRiver