spot_img

बाढ़ का खतरा बढ़ा! भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में हाई अलर्ट, जानें क्या है देर रात का अलर्ट – बचाव के उपाय

Bihar Flood Alert: गंगा नदी में लगातार बढ़ते जलस्तर से बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Flood Alert: गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बिहार के आठ जिलों में उच्च सतर्कता जारी की गई है। जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार रात तक पटना के गांधी घाट और शुक्रवार दोपहर तक मोकामा के हाथिदह में गंगा नदी अपने अधिकतम जलस्तर को पार कर सकती है। इस स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है।

- Advertisement -

इन 8 जिलों में बाढ़ का खतरा

जलस्तर में वृद्धि से भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इन सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और लोगों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा–नई दिल्ली –दरभंगा स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार

आपदा प्रबंधन विभाग की चेतावनी

आपदा प्रबंधन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे नदियों, घाटों, तटबंधों और निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से न जाएं। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांग व्यक्तियों को नदियों और जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की सलाह दी गई है। विभाग ने लोगों से स्थानीय प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों की जानकारी रखने और आवश्यकता पड़ने पर वहां जाने के लिए तैयार रहने को कहा है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से बाढ़ की स्थिति के बारे में अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।

- Advertisement -

सुरक्षा के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, दवाएं, मोबाइल फोन, टॉर्च, पीने का पानी और अन्य आवश्यक वस्तुएं सुरक्षित पैक करके रखें।
  • नदी में नहाने या तैरने से बचें।
  • अनावश्यक नाव यात्रा न करें।
  • पानी के पास सेल्फी लेने से बचें।
  • जलस्तर बढ़ने या बाढ़ आने की स्थिति में स्थानीय अधिकारियों और बचाव दल के निर्देशों का तुरंत पालन करें।
यह भी पढ़ें:  Araria News Shocking! एंबुलेंस से 60 किलो गांजा जब्त, बिहार-नेपाल सीमा पर खुली 'स्वास्थ्य सेवा' की पोल

किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना मेट्रो अब दौड़ेगी तेज! मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिए कड़े निर्देश, जानें कब तक होगा काम पूरा

Patna Metro: बिहार के शहरी विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना मेट्रो परियोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने और सभी बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया#PatnaMetro,#NitishMishra,#BiharNews

गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार में 2027 तक खुलेंगी 3 नई चीनी मिलें, बदल जाएगी किस्मत!समस्याओं का होगा समाधान | मुख्य सचिव...

Bihar Sugar Mills: बिहार में चीनी उद्योग को नई रफ्तार मिलने वाली है। राज्य सरकार ने 2027 तक नवादा, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर और गोपालगंज के सासामूसा में तीन नई चीनी मिलें स्थापित करने#BiharSugarMills,#BiharDevelopment,#FarmerWelfare

Muzaffarpur News |SKMCH में मंत्री निशांत कुमार का दौरा पड़ा महंगा! जूनियर डॉक्टरों ने किया विरोध -गुस्से ने बढ़ाई परेशानी – जमकर नारेबाजी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के SKMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के दौरे के दौरान जूनियर डॉक्टरों ने वेतन और पढ़ाई से जुड़ी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों को#MuzaffarpurNews,#BiharHealth,#JuniorDoctorsProtest

दरभंगा में युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश | फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! हंगामा -बहेड़ी-बहेड़ा मुख्य सड़क किया तीन घंटे जाम

Darbhanga Murder: दरभंगा के बहेड़ी में पेड़ से लटके मिले युवक अरविंद राम के शव पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने 3 घंटे तक सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच की मांग की।#DarbhangaNews,#BiharCrime,#MurderProtest