spot_img

Palamu Drowning कोयल नदी बनी काल: करमा पूजा विसर्जन के दौरान डूबने से 4 युवकों की मौत, एक बच्चा लापता

Palamu Drowning: झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा विसर्जन का पर्व मातम में बदल गया। कोयल नदी में नहाने उतरे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक आठ साल का बच्चा अभी भी लापता है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

spot_img
- Advertisement -

Palamu Drowning: झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के दुल्ही गांव में कोयल नदी में नहाते समय चार युवकों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक आठ साल का बच्चा अभी भी लापता है। बुधवार सुबह हुई इस घटना से पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। पुलिस और स्थानीय लोग लापता बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 6 बजे बोकेया के पतरिया गांव के कई लोग करमा पूजा विसर्जन के लिए अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दुल्ही गांव स्थित कोयल नदी तट पर पहुंचे थे। विसर्जन के बाद नीतीश कुमार सिंह, अमित कुमार ठाकुर, राजा सिंह, विशाल पासवान और हेमंत कुमार सिंह समेत कुछ अन्य युवक नदी में नहाने लगे। अचानक गहरे पानी में जाने के कारण वे सभी डूबने लगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार BJP को मिला नया 'बॉस'! कौन हैं हरीश द्विवेदी, जो अब संभालेंगे कमान?

एक साथ चार जिंदगियां लील गई कोयल नदी, एक बच्चा लापता

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से नदी से चार युवकों को बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमएमसीएच ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

- Advertisement -
  • नीतीश कुमार सिंह (18 वर्ष), पिता बाबूलाल सिंह
  • अमित कुमार ठाकुर (22 वर्ष), पिता पुरानी ठाकुर
  • राजा सिंह (12 वर्ष), पिता संजय सिंह
  • विशाल पासवान (16 वर्ष), पिता तिलकधारी पासवान
यह भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट का पटना हाईकोर्ट को दो टूक: महिला की सलवार उतारने की कोशिश- उसकी छाती दबाना -'ये रेप का प्रयास नहीं' | मांगा SC ने HC से जवाब!

इस हादसे में आठ वर्षीय हेमंत कुमार सिंह, पिता सुनील सिंह, अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधि, व्यक्त किया शोक

इस हृदय विदारक घटना की जानकारी मिलते ही डाल्टनगंज के विधायक आलोक कुमार चौरसिया और पलामू सांसद के जिला प्रतिनिधि विजय ओझा घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और घटना पर गहरा शोक प्रकट किया। स्थानीय प्रशासन ने भी दुखद घटना पर संज्ञान लिया है और लापता बच्चे की खोजबीन तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में गूंजा 'दिनकर' का राष्ट्रगान! 117वीं जयंती पर युवाओं को मिला ये बड़ा संदेश | जानिए -प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने क्या कहा

करमा पूजा के मौके पर हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और गहरे पानी में जाने से रोकने के उपायों पर सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga POCSO Act दरभंगा में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी में विशेष न्यायाधीश सुलेखा झा की कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला –...

Bihar POCSO Act: दरभंगा की पॉक्सो विशेष अदालत ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़खानी के दोषी लक्ष्मी चौपाल को 7 साल की सश्रम कारावास और 50 हजार जुर्माने की सजा सुना #BiharPOCSO,#DarbhangaCrime,#JusticeForChild

भागलपुर में गंगा का कटाव, विक्रमशिला सेतु पर मंडराया बड़ा खतरा! मंत्री की कुर्सी पर तलवार

Bihar Vikramshila Setu: भागलपुर के राघोपुर तटबंध पर गंगा नदी का कटाव विक्रमशिला सेतु के लिए बड़ा खतरा बन गया है। VIP प्रत्याशी अपर्णा कुमारी ने इस मामले में पथ निर्माण मंत्री से इस्तीफ #BiharNews,#VikramshilaSetu,#RaghopurKato

Darbhanga Dowry Death दहेज की मांग बनी मनीगाछी में ललिता की मौत की वजह! | अब हत्यारे पति को 8 साल की सजा

Darbhanga Dowry Death: दरभंगा में एक बड़ा फैसला सुनाते हुए अदालत ने दहेज हत्या के एक दोषी पति को आठ साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पत्नी की जान लेने वाले प्रमोद माली को जिला एव #DarbhangaNews,#DowryDeath,#BiharJustice

Darbhanga News इंद्र पूजा हुई शुरू, इंद्रदेव बरसे! बंधौली के किसानों की उम्मीदें फिर से जागीं

Bihar Indra Puja: बिहार के जाले में इंद्र पूजा शुरू होते ही हुई बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। ग्रामीणों ने इसे इंद्रदेव की कृपा मानते हुए धान की फसल के लिए शुभ संके #BiharNews,#IndraPuja,#JaleFarmers