back to top
⮜ शहर चुनें
अक्टूबर, 31, 2026
होम News Entertainment Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया...

Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया ‘हराम’, दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए – ‘शिर्क’

Sara Ali Khan: बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के मंदिर दर्शन को 'शिर्क' और 'नाजायज' बताया है, शरीयत का हवाला देते हुए उन्हें खुदा से माफी मांगने की सलाह दी।

Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया ‘हराम’, दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए – ‘शिर्क’
Sara Ali Khan केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान को मौलाना ने बताया ‘हराम’, दी तौबा करने की सलाह! पढ़िए – ‘शिर्क’

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री Sara Ali Khan के केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ करने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके इस कदम को शरीयत के खिलाफ बताते हुए ‘नाजायज’ और ‘हराम’ करार दिया है। उन्होंने सारा अली खान को तुरंत तौबा करने की नसीहत दी है, अन्यथा उन्हें खुदा को जवाब देना होगा।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने स्पष्ट कहा कि इस्लामी शरीयत किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को दूसरे धर्म में आस्था रखने या उसके धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने की इजाजत नहीं देती है। उन्होंने अभिनेत्री के मंदिर जाने को ‘शिर्क’ बताया, जो इस्लाम में एक बड़ा गुनाह माना जाता है।

केदारनाथ में तीन दिन तक रहीं सारा अली खान

पिछले हफ्ते सारा अली खान उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर पहुंची थीं। यहां उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर पूजा-पाठ और दर्शन किए। सारा तीन दिन तक केदारनाथ में रुकी थीं। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे, जिसके बाद यह विवाद सामने आया।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, ‘मुझे जानकारी मिली है और बहुत सारे मुस्लिम नौजवानों ने हमसे सवाल भी किया है कि भारत की मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान ने केदारनाथ मंदिर जाकर पूजा-पाठ की, दर्शन किए। यह क्या शरीयत की रोशनी में जायज है और क्या शरीयत इसकी इजाजत देती है?’

‘शरीयत की रोशनी में यह हराम है’

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शरीयत-ए-इस्लामिया का नुक्ता-ए-नज़र साफ करते हुए कहा, ‘कोई भी मुसलमान, पुरुष हो या महिला, दूसरे धर्म में आस्था नहीं रख सकता। केदारनाथ मंदिर में सारा अली खान ने दर्शन किए, पूजा-पाठ की और लाइन में लगी रहीं। जिस तरीके से उन्होंने वहां पर धार्मिक काम अंजाम दिए, यह सब शरीयत की रोशनी में नाजायज है, हराम है। इस तरह की इजाजत शरीयत किसी मुस्लिम व्यक्ति को नहीं देती है। यह शरीयत की रोशनी में शिर्क है और शिर्क करने वाला शरीयत की रोशनी में गुनहगार है।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर सारा ने यह सब अपनी मर्जी से किया है, तो यह ‘गुनाह का काम’ और ‘हराम का काम’ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Jam चालान के बजाय 'समझौता'! एक दिन पहले पुलिसकर्मियों को मिला जाम से निबटने का मंत्र | फंसा दोनार चौक भीषण जाम की चपेट में | पढ़िए -अनदेखी, कब्जा और दो थाने

सारा अली खान को तौबा करने की सलाह

मौलाना ने सारा अली खान को तौबा करने की सलाह देते हुए कहा कि तभी उन्हें माफी मिल सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वह तौबा नहीं करती हैं, तो वह गुनहगार होंगी और ‘गुनाह-ए-अजीम’ का शिकार होंगी। उन्हें खुदा की बारगाह में इसका जवाब देना होगा।

सारा अली खान ने एक साक्षात्कार के दौरान अपने मंदिर जाने पर कहा था, ‘यह मेरी निजी यात्रा है। इससे किसी दूसरे का कोई लेना-देना नहीं है। मुझे वहां अच्छा लगता है, शांति मिलती है और मैं खुश रहती हूं।’

सारा अली खान बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। वह अक्सर हिंदू मंदिरों में जाती रहती हैं, जिस पर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  नवगछिया के दारोगा योगेश साह की मौत में न्यू ट्विस्ट : पत्नी पर हत्या की FIR ! अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद ऐसा क्या हुआ?

‘उड़ता तीर’ में आईं थीं नजर

हाल ही में सारा अली खान फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आईं थीं, जो 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे। 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

error: कॉपी नहीं, शेयर करें
BREAKING
बिहार में बड़ा झटका! 1 नवंबर से बिजली कनेक्शन पर ₹300/KW एक्स्ट्रा, जेब होगी ढीली | पढ़िए - स्मार्ट मीटर| घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर सीधा असर ● Darbhanga News दिवाली-छठ पर आग का खतरा! दरभंगा अग्निशमन सेवा ने जारी किए कड़े नियम, जानें कैसे बचें? ● Darbhanga News खुशखबरी! जाले के मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे FPO से मिलेगी पेंशन और सरकारी योजनाओं का फायदा ● Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था? ● भागलपुर नगर निगम बैठक में बवाल! मेयर-उपमेयर हुए नाराज, बीच में ही छोड़ दी मीटिंग ● Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट ● दरभंगा में पुलिस का छापा! पूजा घर में छिपा रखी थी 36 लीटर शराब, कारोबारी गिरफ्तार; अब और नाम खुलेंगे ● Darbhanga LNMU बिहार के लिए गर्व का क्षण! LNMU वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, दरभंगा ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय को हराया| Darbhanga पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर ● नवगछिया के दारोगा योगेश साह की मौत में न्यू ट्विस्ट : पत्नी पर हत्या की FIR ! अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद ऐसा क्या हुआ? ● PhD के बाद IIT पटना दे रहा 1.08 लाख रुपये महीना! कहीं मौका छूट न जाए, तुरंत देखें ● यूपी में JDU का 'धमाका'! नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने किया 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान ● Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा! ● Darbhanga Crime दरभंगा में चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला! पिता बोले- 'मेरे प्रेमी ने मारा' ● Bihar Weather बिहार में अचानक बदलेगा मौसम! 1 नवंबर से बारिश की एंट्री, पूरे हफ्ते का अलर्ट जारी ● JDU ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन को घेरा, 'संसद को सड़क पर लाकर मजाक बनाया जा रहा' ● चिराग पासवान की शादी का राज खुला! जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों नहीं बन पाए दूल्हा? ● Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम ● बिहार में दिलजीत दोसांझ का शो क्यों नहीं हो रहा? सुपरस्टार ने बताई 'असली' वजह! ● मोकामा के 'छोटे सरकार' का पलटवार! अनंत सिंह बोले- मेरे साथ 'खेल' हुआ, अब मैं ही लड़ूंगा चुनाव ● भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ● बिहार में बड़ा झटका! 1 नवंबर से बिजली कनेक्शन पर ₹300/KW एक्स्ट्रा, जेब होगी ढीली | पढ़िए - स्मार्ट मीटर| घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर सीधा असर ● Darbhanga News दिवाली-छठ पर आग का खतरा! दरभंगा अग्निशमन सेवा ने जारी किए कड़े नियम, जानें कैसे बचें? ● Darbhanga News खुशखबरी! जाले के मखाना किसानों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे FPO से मिलेगी पेंशन और सरकारी योजनाओं का फायदा ● Darbhanga News घनश्यामपुर थाना में SDPO प्रभाकर तिवारी का अचानक आना! जानिए - SHO आलोक कुमार से क्या कहा | अब बदलेगी व्यवस्था? ● भागलपुर नगर निगम बैठक में बवाल! मेयर-उपमेयर हुए नाराज, बीच में ही छोड़ दी मीटिंग ● Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट ● दरभंगा में पुलिस का छापा! पूजा घर में छिपा रखी थी 36 लीटर शराब, कारोबारी गिरफ्तार; अब और नाम खुलेंगे ● Darbhanga LNMU बिहार के लिए गर्व का क्षण! LNMU वॉलीबॉल टीम ने रचा इतिहास, दरभंगा ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय को हराया| Darbhanga पहुंचा राष्ट्रीय स्तर पर ● नवगछिया के दारोगा योगेश साह की मौत में न्यू ट्विस्ट : पत्नी पर हत्या की FIR ! अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद ऐसा क्या हुआ? ● PhD के बाद IIT पटना दे रहा 1.08 लाख रुपये महीना! कहीं मौका छूट न जाए, तुरंत देखें ● यूपी में JDU का 'धमाका'! नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने किया 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान ● Madhubani Nepal Border नेपाल ने भारतीय सब्जियों पर क्यों लगाई रोक? मधुबनी के जयनगर-नेपाल सीमा पर किसानों का फूटा गुस्सा! ● Darbhanga Crime दरभंगा में चार दिन से लापता किशोरी का शव मिला! पिता बोले- 'मेरे प्रेमी ने मारा' ● Bihar Weather बिहार में अचानक बदलेगा मौसम! 1 नवंबर से बारिश की एंट्री, पूरे हफ्ते का अलर्ट जारी ● JDU ने कांग्रेस-इंडी गठबंधन को घेरा, 'संसद को सड़क पर लाकर मजाक बनाया जा रहा' ● चिराग पासवान की शादी का राज खुला! जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री ने बताया क्यों नहीं बन पाए दूल्हा? ● Darbhanga News त्याग और समर्पण की अनूठी मिसाल बने कांवर यात्रा पर निकले जीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.आरके झा! किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम! | पढ़िए -आस्था और सेवा का अद्भुत संगम ● बिहार में दिलजीत दोसांझ का शो क्यों नहीं हो रहा? सुपरस्टार ने बताई 'असली' वजह! ● मोकामा के 'छोटे सरकार' का पलटवार! अनंत सिंह बोले- मेरे साथ 'खेल' हुआ, अब मैं ही लड़ूंगा चुनाव ● भागलपुर-बांका मार्ग पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा! कार तालाब में गिरी, 1 की मौत, दूसरे की तलाश जारी ●