spot_img

दिल्ली के शराब तस्कर गिरोह में झंझारपुर के नामवर, पांच की गिरफ्तारी से बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

spot_img
- Advertisement -

  दिल्ली के शराब तस्कर गिरोह में झंझारपुर के नामवर, पांच की गिरफ्तारी से बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। झंझारपुर अनुमंडल पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर शराब माफियाओं के खिलाफ बड़े अभियान को अंजाम देते हुए पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया है। तकरीबन एक हजार से अधिक लीटर विदेशी शराब के साथ धराए कारोबारियों का संबंध देश की राजधनी दिल्ली के बड़े शराब कारोबारियों से है। क्षेत्र में शराबबंदी के बाद ही इस गिरोह में शामिल लोगों की ओर से शराब के अवैध कारोबार से काफी संपति अर्जित की जाने की भी सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस ने घटना स्थल से एक कार,  दो मोटर साइकिल व अलग–अलग जगहों से छापेमारी कर धराए विभिन्न व्यक्तियों के पास से सत्तर  हजार रूपए नकद व पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। भवानी कंस्ट्रक्शन कंपनी की उस जमीन व घर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है जहां से शराब की बड़ी खेप को जब्त किया गया। शराब कारोबार में शामिल धराए लोगों में रूद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव निवासी संजय मि़श्रा, भैरवस्थान थाना क्षेत्र के बलनी मेहथ निवासी सुनील झा, पट्टीटोल के राधेश्याम झा, गोपाल ठाकुर व अरूण झा शामिल हैं। एएसपी योगेंद्र कुमार ने धराए शराब व कारोबारियों के बाबत प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि झंझारपुर थाना क्षेत्र में कमला बलान पुल के समीप एक जगह पर शराब की एक बड़ी खेप पहुंची है। जहां से स्थानीय छोटे–छोटे तस्करों के जरिए क्षेत्र में शराब की होम डिलीवरी की जाती है। गुप्त सूचना के आधार पर संभावित जगह पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। एनएच 57 के किनारे कमला बलान पुल के समीप भवानी कंन्सट्रक्शन कंपनी की ओर से बनाए जा रहे एक मिर्नाणाधीन लाइन होटल की तलाशी लेने के दौरान पुलिस की आहट से भाग रहे तीन लोगों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। दिल्ली के शराब तस्कर गिरोह में झंझारपुर के नामवर, पांच की गिरफ्तारी से बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

- Advertisement -

धराए लोगों से चाभी लेकर निर्माणाधीन लाइन होटल के कमरे की तलाशी लेने पर करीब एक हजार लीटर विदेशी रायल स्टैग शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने उसी परिसर में खड़ी एक इंडिका कार की डिक्की व दो मोटर साइकिल की डिक्की से सैकड़ों बोतल शराब बरामद की। धराए तीन व्यक्तियों में अरूण झा की निशानदेही पर पुलिस ने भवानी कन्सट्रक्शन के मालिक रूद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव निवासी संजय मिश्रा को उसके घर से पचास  हजार नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य शराब के बड़े माफिया भैरवस्थान थाना क्षेत्र के मेहथ गांव निवासी सुनील झा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सुनील झा शराब के एक बड़े मामले भैरवस्थान थाना में पहले से नामजद आरोपी है। वहीं, भवानी कन्सट्रक्शन के मालिक संजय मिश्रा ने शराब के अवैध कारोबार में अपनी पूजीं को निवेश कर रखा है। एक अन्य आरोपी गोपाल ठाकुर भी इसमें शामिल है। गोपाल व सुनील दिल्ली में रहकर बिहार में शराब सप्लाई का कारोबार करते है जिसमें संजय मिश्रा का पूंजी लगा है। शराब कारोबार के लिये जिस जगह का उपयोग किया गया, वह भी संजय मिश्रा के नाम है।

- Advertisement -

दिल्ली के शराब तस्कर गिरोह में झंझारपुर के नामवर, पांच की गिरफ्तारी से बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

उनके जमीन में शराब का करोबार होता है। इसकी उन्हें पूरी जानकारी थी। संजय मिश्रा के मुंसी अरूण झा ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि पूंजी व जमीन के बदले उन्हें प्रतिमाह मोटी रकम दी जाती है। शराबबंदी के बाद से ही यह पूरा गैंग इस अवैध कारोबार में संलिप्त है। संजय मिश्रा, सुनील झा व गोपाल ठाकुर की ओर से इस अवैध कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित करने की जानकारी पुलिस को मिली है। एएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि धराए कारोबारियों का लंबा हाथ है। इनके द्वारा दिल्ली व अन्य शहरों में शराब कारोबार से कमायी गयी अवैध संपत्ति की जानकारी मिल रही है। पुलिस सभी की जांच कर रही है। अवैध कारोबार से अर्जित की गयी संपत्ति को जप्त करने की कार्रवाई भी की जायेगी। बहरहाल पुलिस बरामद शराब और शराब के साथ धराये कार व मोटर साइकिल तथा निर्माणाधीन लाईन होटल को जब्त करते हुए धराये सभी पांच कारोबारियों के खिलाफ मद्यनिषेद्व कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीम में थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिहं, भैरवस्थान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं रूद्रपुर थाना पुलिस के अधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan