spot_img

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

spot_img
- Advertisement -

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राजनीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिला जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) की ओर से रविवार को स्थानीय आयकर चौराहा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। जाप के दर्जनों कार्यकर्ता पुरानी बस स्टैंड से विश्वविद्यालय गेट तक युवा परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव के नेतृत्व में आक्रोश पूर्ण मार्च निकालते नारेबाजी करते निकले। वहां से आयकर चौक पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान जाप के सभी कार्यकर्ता प्रदेश में बढ़ते अपराध, किसानों के साथ हो रहे जुर्म, छात्र युवा के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर काफी आक्रोशित थे।

- Advertisement -

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

- Advertisement -

कार्यकर्ता जमकर पुलिस प्रशासन व नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वहीं, पुतला दहन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला नगर अध्यक्ष सैयद खलीकुज्जमा पप्पू ने करते प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

वहीं, छात्र परिषद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि बिहार के किसान, छात्र, युवा व आम-आवाम अपराधियों के खौफ से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सरकार सीट शेयरिंग में व्यस्त है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं जो आम

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

जनता को असुरक्षित अपराधियों के संरक्षण में छोड़ कर खुद कुर्सी का बंटबारा करते मिले। वहीं, युवा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव जेडी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

पुतला दहन सह आक्रोश आक्रोश मार्च में युवा परिषद के प्रदेश सचिव पुतुन बिहारी, युवा जिला उपाध्यक्ष इस्माइल अख्तर, छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्की काशिफ, छात्र नगर अध्यक्ष अंबुजा सागर झा, छात्र जिला अध्यक्ष तौफीक खान, छात्र परिषद के साईं कुमार

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

निरुपम, कार्यकारी विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रेमचंद्र प्रियदर्शी, गिरीश कुमार झा, भगवान कुमार ठाकुर, गौतम कुमार, दिलीप यादव, अश्विनी कुमार, निरंजन कुमार, तुफैल अहमद, सोनू खान, रंजन यादव, नीतीश कुमार, रोहन बिहारी,प्रशांत झा,पिंटू खान, आरजू खान सत्यपाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नीतीश सरकार में अपराधी कर रहे राज

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan