back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 17, 2026
spot_img

इंडो-नेपाल नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण, शराब तस्करी, अपराध पर लगेगी रोक

spot_img
- Advertisement -

इंडो-नेपाल नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण, शराब तस्करी, अपराध पर लगेगी रोक

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। जयनगर के नगर पंचायत के सभाकक्ष में भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा सर्वेक्षण के संबंध में वर्ष 2018-19 की पहली बैठक डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के पदाधिकारी मंजुल ममगाईन की ओर से भारत-नेपाल सीमा पर सीमा स्तंभों (बॉर्डर पीलरों) के निर्माण, मरम्मति व अन्यान्य कार्यो के संबंध में विस्तृत रूप से पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया। मुख्य तौर पर नेपाल के धनुषा डीएम प्रदीप राज कनेल की ओर से बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि देहरादून (भारत ) में नौंवे सर्वे ऑफिसियल कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में यह बैठक आहूत की गई है। भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा पर सीमा स्तंभों के गायब होने,  निर्माण होने व मरम्मत आदि के बिंदु के अतिरिक्त नो-मेंस लैंड पर हो रहे अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके उपाय किए जाने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय संयुक्त फिल्ड सर्वे टीम की बैठक मई 2019 में जनकपुर( जिला-धनुशा) नेपाल में आयोजित की जाएगी।इंडो-नेपाल नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण, शराब तस्करी, अपराध पर लगेगी रोक

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम कपिल अशोक ने कहा कि भारत-नेपाल अंतराष्ट्रीय सीमा से आए दिन हो रही अधिकाधिक मात्रा में शराब तस्करी चिंता का विषय है। इस पर कठोरता पूर्वक कार्रवाई करने की आवश्यकता है। इसको लेकर डीएम मधुबनी ने नेपाल के धनुषा डीएम से नेपाल से हो रही शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाने का अनुरोध किया। साथ ही नो-मेंस लैंड पर हो रहे अतिक्रमण के मामलों पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के लिए विचार-विमर्श भी किया गया।

- Advertisement -

इंडो-नेपाल नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण, शराब तस्करी, अपराध पर लगेगी रोकवहीं, मधुबनी जिला पुलिस अधीक्षक दीपक वरनवाल ने नेपाल से सटे भारतीय सीमावत्र्ती क्षेत्रों में हो रहे आपराधिक घटना यथा-तस्करी, लूट, हत्या, डकैती की रोकथाम के लिए विचार-विमर्श किया। साथ ही भारतीय सीमा क्षेत्र के वैसे अपराधी जो भारतीय सीमा क्षेत्र में अपराध कर नेपाल में छुपते हैं, उनपर कार्रवाई में सभी नेपाली पुलिस पदाधिकारियों से सहयोग के लिए अनुरोध किया गया। बैठक में पड़ोसी देश नेपाल के मुख्य जिला पदाधिकारी धनुषा, सिरहा,महोत्तरी के अतिरिक्त संबंधित जिला के पुलिस पदाधिकारी व सर्वे पदाधिकारी ने भाग लिया। तो वहीं मधुबनी जिला की ओर  अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा, जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी, बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन, फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी गणेश कुमार, जयनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार, एसएसबी राजनगर व जयनगर के समादेष्टा समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

हार्दिक पंड्या न्यूज़: हार्दिक पंड्या ने माहिका और बेटे के साथ शेयर कीं दिल छू लेने वाली अनदेखी तस्वीरें!

Hardik Pandya: टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मैदान पर चौके-छक्के जड़ने के...

Bihar Politics: जमुई में नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, क्या बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर?

Bihar Politics: बिहार की सियासी बिसात पर हर चाल मायने रखती है, और जब...

Darbhanga News: दरभंगा एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा – समय पर हो पूरा

Darbhanga News: एलिवेटेड पथ निर्माण की धीमी गति पर डीएम ने जताई चिंता, कहा...

लखीसराय में बड़ा खुलासा: Bihar Ration Card Scam में अमीरों की बल्ले-बल्ले, गरीबों का हक छीना!

Bihar Ration Card Scam: जीवन की गाड़ी खींचने के लिए जब पेट की आग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें