back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 12, 2026
spot_img

मछलियों में खलबली है अब सफ़ीने उस तरफ़ जाने से क़तराने लगे हैं…

spot_img
- Advertisement - Advertisement

शहर का निजाम फिर से बदल गया। जो थी वो गईं जो आएं हैं फिर एक उम्मीद लेकर। फिर से वही सुधारक की भूमिका में मगर सवाल यही है हालात वहीं है, व्यवस्था वही है, अधिकारी वहीं हैं बस बदला है तो एक अदद कप्तान जो सवालों के घेरे में हैं आखिर प्रश्न उसी मोड़ पर अब भी खड़ा है जहां अनगितन सवाल चौराहों पर दरसअल की भूमिका में हैं कि, हर एक हत्या में, पक्ष किसका लेंगे, तय किया करते हैं उस समय जबकि हत्यारे को पहचान लेते हैं, वे हर जमाने में सफल व्यक्ति होते हैं, जो कि पक्ष लेने से पहले तय करते हैं, किसको हत्यारा बताने में लाभ है। यह उन्हें किसी समय तय करना पड़ता है सिर्फ देख लेते हैं कि कानून किस समय सबसे कमजोर है, उसी समय मिलकर चिल्लाते हैं चोर-चोर। ऐसे में, साहेब आप ही बताइए, कैसे मंज़र सामने आने लगे हैं, गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं। वैसे एक बात यह सौ फीसद सही है। वो थी तो माहौल कुछ और था आप आएं हैं तो माहौल बदला-बदला सा सहमा दिखता है कारण, मछलियों में खलबली है अब सफ़ीने उस तरफ़ जाने से क़तराने लगे हैं, कई फ़ाक़े बिता कर मर गया जो उसके बारे में वो सब कहते हैं अब, ऐसा नहीं,ऐसा हुआ होगा। पहले के हालात तो यह थे साहेब,यहां तो सिर्फ़ गूंगे और बहरे लोग बसते थे ख़ुदा जाने वहां पर किस तरह जलसा हुआ होगा। दादा दरवाजे पर बैठे यही सोच रहे, अपाहिज व्यथा को वहन कर रहा हूं, तुम्हारी कहन थी, कहन कर रहा हूं। ये दरवाज़ा खोलें तो खुलता नहीं है इसे तोड़ने का जतन कर रहा हूं…। दादा ने पड़ोसी से कहा देखो फिर से शहर का निजाम बदल गया है मगर हालात उसी शक्ल में सामने है जहां, रोने से किसी को पाया नहीं जाता, खोने से किसी को भुलाया नहीं जाता,वक़्त सबको मिलता है ज़िंदगी बदलने के लिए पर ज़िंदगी नहीं मिलती वक्त बदलने के लिए।मछलियों में खलबली है अब सफ़ीने उस तरफ़ जाने से क़तराने लगे हैं...

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा की गाड़ी की सजावट से बौखलाया अरमान, मायरा के हॉस्टल जाने का भी फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक इन दिनों अपने...

MG Majestor SUV: एमजी मैजेस्टर एसयूवी की बुकिंग शुरू, मिलेंगे बेमिसाल फीचर्स और पावरफुल इंजन

MG Majestor SUV: भारतीय एसयूवी बाजार में एक और दमदार खिलाड़ी दस्तक देने को...

Mohammad Nabi: अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना!

Mohammad Nabi: अफ़गानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को अंपायर के फैसले का विरोध...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें