spot_img

मिथिला विवि बंद : आइसा ने कहा, सुनिए वीसी साहेब छात्रों को गुमराह करना कीजिए बंद

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा की ओर से 23 सूत्री मांग को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय बंद किया गया। बंद जुलूस नरगौना गेट्स कैंटीन होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचा। परीक्षा विभाग को बंद करते हुए हिंदी विभाग को बंद कराया। इसके बाद  मुख्यालय पर धावा बोलते हुए बंद किया। मार्च का नेतृत्व आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष दिलीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष रिद्धि रानी, गुंजन कुमारी, प्रीति कुमारी, मनिसा कुमारी, ममता कुमारी ने किया। मांग पत्र में स्नातकोत्तर में अप्रत्यशित फीस वृद्धि, द्वितीय सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी, समय पर परीक्षा व समय से दोषमुक्त परिणाम देने, सिलेबस पूर्ण रूप से खत्म होने तक परीक्षा की तिथि घोषित करने, सभी तरह के प्रमाण उत्तर को समय और देने, सीएम लॉ कॉलेज को पूर्ण स्वयत्तता देने, एलएलएम की पढ़ाई शुरू करने, महाविद्यालय से लेकर स्नातकोत्तर तक तमाम आधारभूत संरचना को दुरुस्त करने, छात्र-छात्राओं के लिए बने छात्रावास को छात्र-छात्रा के बीच सुपुर्द करने, नरगौना परिसर में नामांकन काउंटर स्थापित करने, सीएम कॉलेज में भूगोल, गृह विज्ञान, की पढ़ाई शुरू करने, वोमेन्स कॉलेज में गृह विज्ञान की पढ़ाई शुरू करने, एमएलएसएम के एनसीसी समन्यवयक को बर्खास्त करने जिस पर छात्रा के द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाया गया था, सभी महाविद्यालयों में स्थायी शिक्षक,कर्मचारी की नियुक्ति करने, सीएम लॉ कॉलेज में स्थायी प्रधानाचार्य नियुक्त करने, डिस्टेंस में सहायक कुलसचिव की नियुक्ति की जांच करने सहित अन्य मांग शामिल है। वहीं विश्वविद्यालय मुख्यालय आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रो के प्रति लापरवाह है। सत्र नियमित करने के नाम पर सिलेबस खत्म हुई बैगर परीक्षा ले लेता है। जिस कारण छात्र लगातर यूजीसी नेट और पीआरटी जैसे परीक्षाओं को पास करने से महरूम हो जाते है।

- Advertisement -

मिथिला विवि बंद : आइसा ने कहा, सुनिए वीसी साहेब छात्रों को गुमराह करना कीजिए बंद

- Advertisement -

विश्वविद्यालय के भीतर छात्रों की समस्या को निदान करने के प्रति विवि प्रशासन संवेदन हीन बना हुआ है। इसका उदाहरण है कि 2012 के बाद से विवि से पास छात्रो का मुल प्रमान पत्र नही मिल पाया है। विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक आधारभूत संरचना की भारी कमी है। लेकिन विवि आपने आप को बिहार का अव्वल विवि  मानता है।  वहीं आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा कि विवि प्रशासन सत्र नियमित करने की होर मचा रखी है। लेकिन विवि में शिक्षक, कर्मचारी की नियुक्ति पर कोई चर्चा ही नही है। महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक शिक्षक कर्मचारी की घोर कमी है। उन्होने कहा कि जब तक शिक्षक कर्मचारी की नियुक्ति नही होगी तब तक सत्र नियमित नहीं हो सकता है।  आइसा समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि वोमेन्स कॉलेज में लगातार स्नातक व स्नातकोत्तर में गृह विज्ञान की पढ़ाई शुरू से मांग की जा रही है। लेकिन विवि प्रशासन अभी तक मांग को पूरा नही किया गया। जिसके खिलाफ समस्तीपुर में आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। बंद में आइसा जिला उपाध्यक्ष निशा कुमारी, मो. तालिब, सहाबुद्दीन, उज्जवल कुमार, सुरेंद्र कुमार, राज लाल साह, प्रिंस कुमार, दीपक कुमार, परविंदर राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। बंद के दौरान कुलसचिव के साथ वार्ता हुई। इसमें अठारह जनवरी से 23 जनवरी तक होने वाली परीक्षा को स्थगित किया गया। सभी मांगो पर सकारात्मक वार्ता हुई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan