spot_img

छात्रों को चाहिए साइकिल, मद का भुगतान नही, सड़क पर बवाल

spot_img
- Advertisement -

छात्रों को चाहिए साइकिल, मद का भुगतान नही, सड़क पर बवाल

- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स ब्यूरो। पल्स टू रामजुलुम उच्च विद्यालय केवटी वनबाड़ी के दशम् वर्ग के छात्रों ने वर्ष 2016-17 का साइकिल मद की राशि का भुगतान अभी तक नहीं होने को लेकर मंगलवार को दरभंगा -जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को विद्यालय के समीप सड़क पर साइकिल लगाकर व टायर जलाकर जाम कर दिया । इस दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जाम के कारण  सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लगी रहीं। छात्रों का कहना था कि वर्ष 2016 – 17 के कुछ छात्रों के साइकिल मद की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। बार-बार पूछने पर कोई न कोई बहाना लगाकर वापस कर दिया जाता है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

छात्रों को चाहिए साइकिल, मद का भुगतान नही, सड़क पर बवाल

 

आज भी जब पूछा गया तो बैंक बंद के नाम पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा व छात्र  सड़क जाम पर उतारू हो गए। सूचना मिलते ही सीओ सह प्रभारी बीडीओ अजीत कुमार झा एवं केवटी थाना के एएसआई रूपलाल बैठा सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर छात्रों को समझाकर  शांत किया और 31 जनवरी तक आरटीजीएस के माध्यम से छात्रों की राशि खाते में चले जाने की बात कही। सीओ सह प्रभारी बीडीओ ने उक्त तिथि तक भुगतान नहीं होने पर सूचित करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि छात्रों को समस्याओं के निदान के लिए सड़क जाम पर उतारू नहीं होना चाहिए।

 

छात्रों को चाहिए साइकिल, मद का भुगतान नही, सड़क पर बवाल यह कानूनन अपराध है। छात्रों को हिदायत देते  हुए कहा कि सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई होगी । इधर, विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सभी छात्रों की सूची सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया केवटी – रनवे शाखा केवटी को भेजी गई है । इनमें मात्र तेरह छात्रों का भुगतान आरटीजीएस फेल होने के कारण भुगतान नहीं हो सका और बैंक से बिना भुगतान वालों की सूची प्राप्त नही हो सका। आज बैंक बंद के कारण सूची प्राप्त नहीं होने पर छात्र आक्रोशित हो गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar MLC Election अनंत सिंह का विस्फोटक दावा: ‘नीरज की जिंदगी में अब गैस नहीं होगा’, मचा हड़कंप!

Bihar MLC Election: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार का 'किला' ट #BiharMLCElection,#AnantSingh,#NeerajKumar

Bhagalpur DSP Fraud भागलपुर में फर्जी DSP के घर पुलिस ने बजाया ढोल, अब होगी कुर्की-जब्ती! जानें पूरा मामला

Bhagalpur DSP Fraud: भागलपुर में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी मनोज कुमार वर्मा के घर पुलिस ने ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया है। कोर्ट में हाजिर न होने पर कुर्की-जब्ती की #BhagalpurNews,#JobFraudBihar,#FakeDSP

भागलपुर में चुनाव के दौरान बड़ा बवाल! मतदान केंद्र पर बीजेपी-जन सुराज समर्थक भिड़े, मची अफरा-तफरी

Bhagalpur Election News: भागलपुर के कृषि भवन मतदान केंद्र पर कोसी स्नातक चुनाव के दौरान बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी की पत्नी पर डायरी बांटने का आरोप #BhagalpurElection,#KosiGraduateElection,#BiharPolitics

Darbhanga Jale Durga Visarjan | 47 घंटे तक नहीं रुकी भक्तों की आस्था! जाले में मां दुर्गा विसर्जन यात्रा ने रचा नया इतिहास |सड़कों...

Jale Durga Visarjan: बिहार के जाले में मां जालेश्वरी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 47 घंटे तक चली इस यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हिस्सा #JaleDurgaPuja,#BiharNews,#DurgaVisarjan