back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 6, 2026
spot_img

बिहार में चोर की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों ने चोरी करते रंगेहाथ दबोचने के बाद कर बेरहमी से की पिटाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में ग्रामीणों ने एक चोर को पीट-पीट कर मार डाला। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा वार्ड 16 निवासी मनीष कुमार (23) के रूप में हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि मनीष को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मजुरवा वार्ड 4 में मंगलवार की रात कुछ ग्रामीणों ने चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था।

- Advertisement -

ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई की और अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। बुधवार सुबह जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्थल पर पहुंची और घायल मनीष को अनुमंडलीय अस्पताल ले आई। वहां कुछ ही देर बाद इलाज के क्रम में मनीष की मौत हो गई।

युवक के शरीर पर लाठी डंडे व अन्य चीजों से पिटाई के कई गंभीर निशान भी है। मृत युवक के शव को देखने से पता चलता है कि किसी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की है।

युवक के परिजनों ने बताया कि बीती रात यह खाना खाने के बाद घर से यह कहकर निकला था कि पास के गांव में लगे जन्माष्टमी का मेला देखने जा रहे हैं और अभी स्थानीय पुलिस से सूचना मिली की उसकी मौत हो गई है।

युवक के शरीर पर पिटाई के गहरे जख्म

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर इन्द्रदेव यादव ने बताया कि स्थानीय पुलिस इसे जख्मी हालत में यहां लाए थे। इसकी स्थिति गंभीर थी। युवक के शरीर पर पिटाई के गहरे जख्म भी थे।

प्राथमिक उपचार के बाद इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया था लेकिन बेहतर ईलाज के लिए बाहर ले जाने में हुई देरी के बाद इसकी मौत यहीं हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Sanju Samson बने असली मैच विनर: रवि शास्त्री ने की ताबड़तोड़ तारीफ

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026...

ईरान-इजरायल युद्ध का गहराता साया: भारत में यूरिया उत्पादन पर संकट, बढ़ सकती हैं कीमतें

ईरान-इजरायल युद्ध: मिडिल ईस्ट में पनपा भू-राजनीतिक तनाव अब भारत की अर्थव्यवस्था पर सीधा...

गुरु मार्गी 2026: देवगुरु का मिथुन में सीधी चाल चलना, लाएगा जीवन में शुभ परिणाम

गुरु मार्गी 2026: गुरु मार्गी 2026: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति का मार्गी...

Indian Cricket Team ने फाइनल में मारी धांसू एंट्री, सिद्धू ने आमिर को धो डाला!

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है! टी20 वर्ल्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें