spot_img

Babul Supriyo News: पश्चिम बंगाल में BJP को बड़ा झटका, ‘राजनीति छोड़ने’ के बाद TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो

spot_img
- Advertisement -

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो आज औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्लेबैक सिंगर के बाद राजनेता बने बाबुल सुप्रियो ने नरेंद्र मोदी सरकार से इस्‍तीफा देने के बाद फेसबुक पोस्‍ट लिखकर अपने दिल का दर्द जाहिर किया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

उन्‍होंने कहा था कि उनसे इस्‍तीफा मांगा गया तो उन्‍होंने दे दिया। उस वक्‍त किसी ने नहीं सोचा होगा कि मन ही मन वह एक बड़ा फैसला ले चुके हैं। चुनाव के बाद वह बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे थे।

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने राजनीति से संन्यास की भी घोषणा की थी। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद डेरेक ओ’ब्रायन भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत और भावनात्मक
इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि टीएमसी में आने के बाग गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, ”जब मैंने कहा था कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा तो इसका मतलब मेरे दिल से था। हालांकि, मुझे लगा कि एक बहुत बड़ा अवसर मुझे (टीएमसी में शामिल होने पर) सौंपा गया था। मेरे सभी दोस्तों ने कहा कि राजनीति छोड़ने का मेरा फैसला गलत और भावनात्मक था।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मोहर्रम से पहले दरभंगा में पुलिस का एक्शन: इन गांवों में निकाला फ्लैग मार्च, जानिए प्रशासन की बड़ी चेतावनी!

Darbhanga Moharram: दरभंगा में मोहर्रम से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। घनश्यामपुर में थानाध्यक्ष, सीओ और बीडीओ ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। अफवाह फैलाने वालों पर कड#DarbhangaMoharram,#BiharPolice,#GhanshyampurNews

मातमी सन्नाटा: मां से कहा था ‘जल्द आऊंगा’, 2 घंटे बाद ही CISF के जवान रौशन कुमार की मौत!

Jehanabad CISF Jawan Death: जहानाबाद के लाखापुर गांव के CISF जवान रौशन कुमार की मुंबई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपनी मां से जल्द घर आने का वादा किया था।#BiharNews,#JehanabadNews,#CISFJawan

Darbhanga श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा मौका! 6 जुलाई तक है आवेदन की आखिरी तारीख, चूक न जाएं

Bihar Temple Jobs: बिहार के प्रसिद्ध श्यामा मंदिर में नौकरी पाने का शानदार मौका! न्यास समिति ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई तक बढ़ा दी है।#BiharJobs,#ShyamaMandir,#JobVacancy

दरभंगा कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार! 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में वरीय अधिकारी को 90 दिन का अल्टीमेटम

Bihar Court Order: दरभंगा के बेनीपुर कोर्ट ने 13 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की 'तथ्य की भूल' वाली रिपोर्ट खारिज कर दी। कोर्ट ने पुलिस की 'बहरा कर देने वाली चुप्पी#BiharCourtOrder,#DarbhangaJustice,#PoliceAccountability